facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q2 Results: इन्फोसिस का मुनाफा 3.2% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस में कटौती

Advertisement

Infosys ने समूचे वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को घटाते हुए 1 से लेकर 2.5 फीसदी कर दिया है। पहले रेवेन्यू गाइडेंस 1 से 3.5 फीसदी था।

Last Updated- October 12, 2023 | 10:08 PM IST

Infosys Q2 Results: सॉफ्टवेयर निर्यात करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अपनी आय वृद्धि के अनुमान को 1-3.5 फीसदी से घटाकर 1-2.5 फीसदी कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों द्वारा विवेकाधीन खर्च में नरमी बरतने और निर्णय में देरी के कारण पैदा चुनौतियों को देखते हुए ऐसा किया है। बेंगलूरु की कंपनी ने वित वर्ष 2024 के लिए अपने परिचालन मार्जिन अनुमान को 20 से 22 फीसदी पर बरकरार रखा है।

यह लगातार दूसरी तिमाही है जब कंपनी ने अपने आय अनुमान में कटौती की है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के दौरान 4 से 7 फीसदी के आय अनुमान को घटाकर 1 से 3.5 फीसदी कर दिया गया था। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 3.2 फीसदी बढ़कर 6,212 करोड़ रुपये हो गया। क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ में 4.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 6.7 फीसदी बढ़कर 38,994 करोड़ रुपये हो गई। आय के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन ब्लूमबर्ग के अनुमान से बेहतर रहा, लेकिन शुद्ध लाभ के मामले में वह अनुमान तक नहीं पहुंच पाई।

ब्लूमबर्ग ने सितंबर तिमाही में इन्फोसिस के लिए 38,504 करोड़ रुपये की आय पर 6,267 करोड़ रुपये के कर पश्चात लाभ का अनुमान ​जाहिर किया था। तिमाही आधार पर आय में 2.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर इन्फोसिस का शेयर आज करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,464.55 रुपये पर बंद हुआ।

इसके मुकाबले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की आय 59,692 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले के मुकाबले 7.9 फीसदी और एक तिमाही पहले के मुकाबले 0.5 फीसदी अधिक रही। हालांकि टीसीएस का प्रदर्शन ब्लूमबर्ग के अनुमान से कमतर रहा। इन्फोसिस की डॉलर आय एक साल पहले इसी अव​धि के मुकाबले 2.5 फीसदी और एक तिमाही पहले के मुकाबले 2.3 फीसदी बढ़कर 4.7 अरब डॉलर हो गई। इसे मुख्य तौर पर 7.7 अरब डॉलर के कुल अनुबंध मूल्य से बल मिला।

टीसीएस की ही तरह इन्फोसिस के मामले में भी कुल अनुबंध मूल्य अ​धिक होने के बावजूद आय वृद्धि पर उसकी झलक नहीं दिखी। यही कारण है कि कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने आय अनुमान में कटौती की है।

इन्फोसिस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी सलिल पारेख ने कहा, ‘दूसरी तिमाही के दौरान वि​भिन्न जगहों और क्षेत्रों से कुल 7.7 अरब डॉलर मूल्य के बड़े सौदे हासिल हुए। वृहद आ​र्थिक परिदृश्य में अनि​श्चितता के बावजूद हमने ये सौदे हासिल किए हैं।

यह ग्राहकों की उभरती जरूरतों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने और लागत में कटौती के साथ-साथ उत्पादकता बढ़ाने के लिए तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता का प्रमाण है।’ सितंबर तिमाही के दौरान इन्फोसिस में एट्रिशन यानी कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने की दर भी घटकर 14.6 फीसदी रह गई जो इससे पिछली तिमाहियों में 17.3 फीसदी रही थी।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement