facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q3 results: इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 13 फीसदी बढ़ा, आय में भी 20 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 5:26 PM IST
Infosys Q4 Results

देश की दिग्गज  सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का दिसंबर तिमाही (Q3) का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये पर पहुंच गया ।

इन्फोसिस की दिसंबर तिमाही की एकीकृत आय (consolidated revenue) 20 फीसदी बढ़कर 38,318 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने पूरे साल के लिए राजस्व वृद्धि  का अनुमान (revenue guidance) बढ़ाकर 16-16.5 फीसदी कर दिया है। यह आंकड़ा पहले 15-16 फीसदी था।

वहीं वित्त वर्ष 2022-2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 21.5 फीसदी रही जो कि सालभर पहले की समान तिमाही में 23.5 फीसदी रहा था ।

इन्फोसिस की तीसरी तिमाही में डॉलर आय $465.9 करोड़ रही। जबकि कंपनी की डॉलर आय रेवेन्यू ग्रोथ 2.3 फीसदी रही ।

इन्फोसिस का परिणाम लाभ और आय, दोनों लिहाज से विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रहा।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘स्थिर मुद्रा के लिहाज से अधिकांश कारोबारी क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में सालाना वृद्धि दो अंकीय रही।’’ इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद बदलाव और परिचालन भागीदार के रूप में बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में हमारी आय वृद्धि मजबूत रही। डिजिटल व्यवसाय और मुख्य सेवाएं, दोनों बढ़ रहे हैं। यह ग्राहकों के लिए हमारी मजबूत प्रासंगिकता, डिजिटल, क्लाउड और ऑटोमेशन क्षमताओं पर आधारित उद्योग और हमारे कर्मचारियों के अविश्वसनीय समर्पण को दर्शाता है।”

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement