facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q3FY26 Results: मुनाफा 2% घटकर ₹6,654 करोड़ पर आया, कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस 3 से 3.5% तक बढ़ाया

Advertisement

बुधवार को बीएसई पर इंफोसिस के शेयर 1,599.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.07 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- January 14, 2026 | 5:25 PM IST
Infosys q1 results

Infosys Q3FY26 Results: भारत में आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक इंफोसिस ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q3FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.2 फीसदी घटकर 6,654 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,806 करोड़ का था। इंफोसिस ने FY26 के लिए स्थिर मुद्रा में रेवेन्यू गाइडेंस का अनुमान 3 से 3.5 फीसदी करने की घोषणा की है।

इंफोसिस का रेवेन्यू 8.9% बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.9 फीसदी बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 41,764 करोड़ रुपये था।

Also Read: निवेशक कैसे बनाएं दमदार पोर्टफोलियो? एसेट एलोकेशन और री-बैलेंसिंग की समझ लें बारीकियां

इंफोसिस बन रहा ग्राहकों के लिए एआई पार्टनर

इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलील पारेख ने कहा, “ग्राहक अब इंफोसिस को अपने एआई पार्टनर के रूप में देखते हैं, जिसकी विशेषज्ञता, इनोवेशन क्षमताएं और मजबूत डिलीवरी रिकॉर्ड साबित हो चुके हैं। इसने उन्हें बिजनेस की संभावनाओं को उजागर करने और वैल्यू बढ़ाने में मदद की है। इस यात्रा का केंद्र हमारी प्रतिबद्धता है कि हम अपने समर्पित मानव संसाधन को फिर से कौशलयुक्त, रूपांतरित और सशक्त बनाएं, ताकि एआई-संवर्धित दुनिया में सफलता प्राप्त की जा सके।”

बुधवार को बीएसई पर इंफोसिस के शेयर 1,599.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.07 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement