facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys के नए CFO होंगे जयेश संघराजका, नीलंजन रॉय के इस्तीफे के बाद टूटे कंपनी के शेयर

Advertisement

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, जयेश संघराजका 1 अप्रैल, 2024 से Infosys के नए सीएफओ होंगे।

Last Updated- December 12, 2023 | 2:47 PM IST
Infosys Q4 Results
Representative Image

Infosys Share Price Today: IT सेक्ट की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नीलंजन रॉय के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कंपनी ने नए सीएफओ के नाम की भी घोषणा कर दी है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, जयेश संघराजका 1 अप्रैल, 2024 से Infosys के नए सीएफओ होंगे। हालांकि, नए सीएफओ के नाम की घोषणा के बाद भी कंपनी के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

1 फीसदी से अधिक टूटा Infosys का शेयर

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नीलांजन रॉय के इस्तीफे की घोषणा के एक दिन बाद मंगलवार, 12 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के शेयर की कीमत में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

इंफोसिस का शेयर प्राइस (Infosys share price) 1,488.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,475 रुपये पर खुला और व्यापार के पहले 10 मिनट के अंदर 1.4 प्रतिशत गिरकर 1,468.50 रुपये के स्तर पर आ गया।

यह भी पढ़ें : Stocks To Watch Today: Sun Pharma, Infosys, Dixon समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस, चेक करें लिस्ट

कब से संभालेंगे जयेश संघराजका अपनी जिम्मेदारी?

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, निलंजन रॉय इस वित्त वर्ष के आखिरी यानी 31 मार्च 2024 तक कंपनी के सीएफओ पद पर बने रहेंगे। वहीं, जयेश संघराजका 1 अप्रैल, 2024 से Infosys के नए सीएफओ के पद को संभालेंगे।

निलंजन रॉय की इस्तीफे की जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि रॉय 2018 से इंफोसिस के सीएफओ थे। पारेख ने बताया कि रॉय अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं को पूरा करने के लिए कंपनी छोड़ रहे हैं।

नीलंजन रॉय ने कही ये बात

नीलंजन रॉय ने अपने इस्तीफा की जानकारी देते हुए कहा कि वह अपनी नोटिस अवधि को पूरा करेंगे। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, “मैं अपने कार्यकाल के दौरान अमूल्य समर्थन के लिए आपको और बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं और इंफोसिस को आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

यह भी पढ़ें : IOCL के इनपुट टैक्स रिफंड के विवाद का दिल्ली हाईकोर्ट ने किया समाधान

इंफोसिस के ये सीनियर अधिकारी भी दे चुकें हैं इस्तीफा

पिछले डेढ़ साल में देखें तो इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट रवि कुमार एस और मोहित जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जानें नए सीएफओ के बारे में-

इंफोसिस ने नए सीएफओ के तौर पर जयेश संघराजका को चुना है, जो कि कंपनी में दो बार में 18 साल काम कर चुके हैं। जयेश एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनके पास इंडस्ट्री में 25 साल के काम का एक्सपीरियंस है।

फिलहाल, संघराजका कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। वह कंपनी में इनवेस्टर रिलेशंस, बिजनेस फाइनेंस, कॉरपोरेट फाइनेंस, ट्रेजरी और टैक्स से जुड़ा काम देखते हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement