facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन्फोसिस ने किया 1.5 अरब डॉलर का अनुबंध

Advertisement

Infosys Latest News: अगस्त में इन्फोसिस और लंदन की दूरसंचार कंपनी लिबर्टी ग्लोबल ने शुरुआती पांच वर्षों के लिए 1.64 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Last Updated- September 15, 2023 | 11:19 PM IST
Infosys Q4 Results

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने एक वैश्विक कंपनी के साथ 15 साल के लिए 1.5 अरब डॉलर का अनुबंध किया है। इन्फोसिस ने उक्त ग्राहक का नाम नहीं बताया है और न ही यह जानकारी दी है कि वह नई ग्राहक है या मौजूदा।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा है कि उसने इन्फोसिस प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) समाधानों का लाभ उठाते हुए आधुनिकीकरण और कारोबार परिचालन सेवाओं के साथ-साथ विकसित डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए एक वैश्विक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता यह कंपनियों द्वारा ‘मास्टर एग्रीमेंट’ में जाने पर निर्भर करेगा।

इस वित्त वर्ष में इन्फोसिस का यह पांचवां बड़ा सौदा है। मई में इसने ब्रिटेन की तेल एवं गैस कंपनी बीपी के साथ 1.5 अरब डॉलर का सौदा हासिल किया था। इसके बाद जून में इसने डांस्के बैंक के साथ 45.4 करोड़ डॉलर का दूसरा सौदा किया था।

जुलाई में इन्फोसिस ने मौजूदा रणनीतिक ग्राहक के साथ दो अरब डॉलर के सौदे की घोषणा की थी। कंपनी ने इस ग्राहक के नाम का खुलासा नहीं किया था। अगस्त में इन्फोसिस और लंदन की दूरसंचार कंपनी लिबर्टी ग्लोबल ने शुरुआती पांच वर्षों के लिए 1.64 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

यह समझौता दूरसंचार कंपनी के डिजिटल मनोरंजन और कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म को विकसित करने और उसे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस विस्तारित सहयोग समझौते के तहत अगर यह अनुबंध आठ साल तक बढ़ाया जाता है, तो इन्फोसिस लिबर्टी ग्लोबल को 2.5 अरब डॉलर की अनुमानित सेवाएं प्रदान करेगी।

आज घोषित किए गए सौदे में भी एआई का लाभ मिलेगा। यह लिबर्टी ग्लोबल के साथ किए गए सौदे के समान है। इसमें लिबर्टी ग्लोबल के ग्राहकों के लिए एआई-सक्षम डिजिटल मनोरंजन प्रदान करने के लिए टोपाज की पेशकश के साथ इन्फोसिस एआई का लाभ मिलता है।

इन्फोसिस की बड़ी प्रतिस्पर्धी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भी इस साल कई बड़े सौदे मिले हैं।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement