facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विलय और अधिग्रहण के लिए अच्छे अवसर, पेशकश आई तो विचार करेंगे: इन्फोसिस

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 9:44 PM IST
Infosys, CEO Parekh settles matter with Sebi on UPSI; Pay Rs 25 lakh Infosys और CEO सलिल पारेख ने SEBI के साथ सुलझाया UPSI मामला; इनसाइडर ट्रेडिंग का था आरोप
BS

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सलिल पारेख ने कहा है कि वर्तमान में अधिग्रहण और विलय के क्षेत्र में अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी मजबूत रणनीतिक और सांस्कृतिक प्रस्ताव देने वाली कंपनियों पर विचार करेगी।

पारेख ने कहा, ‘इन्फोसिस जहां अधिग्रहण के लिए अच्छे प्रस्तावों पर हमेशा तैयार रहती है, वहीं ऐसे प्रस्ताव तलाश करने के लिए यह अच्छा माहौल है।’ उन्होंने कहा कि इन्फोसिस अधिग्रहण और विलय के मामले में ‘अच्छे प्रस्तावों को तलाश रही’ है।

इन्फोसिस के शीर्ष अधिकारी ने मार्च, 2023 तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, ‘…और यह एक अच्छा माहौल है। हमारे पास बहुत अच्छे आंकड़े हैं। अगर हमें कोई कंपनी या इकाई मिलती है, जो रणनीतिक के साथ सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त लगती हो तो हम उस पर विचार करेंगे।’

वह एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि क्या अमेरिका का कमजोर व्यापक माहौल और वैश्विक अस्थिरता विलय और अधिग्रहण के क्षेत्र में लाभदायक माहौल दे रहा है। इन्फोसिस ने इसी सप्ताह मार्च, 2023 तिमाही परिणाम जारी किए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में अपेक्षा से कम वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें : Tata Steel की वित्तीय पैकेज पर ब्रिटेन सरकार से वार्ता अब भी जारी: सीईओ टी वी नरेंद्रन

इसके बाद कंपनी ने अमेरिका के बैंकिंग बाजार में डांवाडोल स्थिति के बाद वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चार-सात फीसदी का राजस्व वृद्धि अनुमान जारी किया है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवाप्रदाता कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 7.8 फीसदी वृद्धि के साथ 6,128 करोड़ रुपये दर्ज किया। इससे पिछली अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से लाभ में सात फीसदी की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement