facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन, नोट कर लें फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल

Advertisement

IndiGo अब इस नए एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक शहरों से जोड़ेगी और टियर-2 व टियर-3 शहरों के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

Last Updated- June 15, 2026 | 12:53 PM IST
IndiGo NIA Flights
फाइल फोटो

Indigo NIA Flights: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दीं। इसके साथ ही इंडिगो इस एयरपोर्ट से संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। सोमवार सुबह इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि कुछ ही देर बाद यहां से पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा के नए विकल्प खुलेंगे।

इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुरू होना भारत के एविएशन सेक्टर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। दिल्ली-एनसीआर अब दुनिया के उन चुनिंदा बड़े शहरों में शामिल हो गया है जहां एक से अधिक एयरपोर्ट हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि इंडिगो की पहली उड़ानों का स्वागत करना एयरपोर्ट के लिए एक नई शुरुआत है। इंडिगो हमारे लॉन्च कैरियर के रूप में देश के प्रमुख शहरों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को पहले दिन से ही बेहतर विकल्प और सुविधा मिलेगी।

Indigo NIA Flights: 16 से ज्यादा शहरों की सीधी उड़ान

इंडिगो इस एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से सीधे जोड़ेगी। इसके अलावा कई शहरों के बीच वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी। इनमें अमृतसर-जोधपुर, बरेली-भोपाल, बरेली-जयपुर, बरेली-जोधपुर, धर्मशाला-जोधपुर, चंडीगढ़-बरेली, चंडीगढ़-किशनगढ़, चंडीगढ़-पंतनगर, जम्मू-जोधपुर, जयपुर-धर्मशाला, जयपुर-पंतनगर, किशनगढ़-भोपाल, पंतनगर-जयपुर और पंतनगर-जोधपुर जैसे रूट शामिल हैं।

इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों को बड़े महानगरों से बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा और यात्रियों की यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

बन रहा एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भविष्य में एक बड़े एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

नोएडा एयरपोर्ट के जुड़ने के साथ अब इंडिगो दिल्ली-एनसीआर के तीनों एयरपोर्ट्स- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली), हिंडन एयरपोर्ट (गाजियाबाद) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नोएडा) से अपनी सेवाएं देगी।

IndiGo NIA Flights का शेड्यूल

तारीख रूट फ्लाइट नंबर संचालन प्रस्थान आगमन
15 जून 2026 (विशेष उद्घाटन) लखनऊ → नोएडा 6E 2278 15 जून 2026 07:05 08:05
15 जून 2026 (विशेष उद्घाटन) नोएडा → बेंगलुरु 6E 2278 15 जून 2026 08:35 11:05
15 जून 2026 (विशेष उद्घाटन) बेंगलुरु → नोएडा 6E 2279 15 जून 2026 15:45 18:20
15 जून 2026 (विशेष उद्घाटन) नोएडा → लखनऊ 6E 2279 15 जून 2026 18:55 20:00
15 जून 2026 हैदराबाद → नोएडा 6E 2490 दैनिक 06:25 08:35
15 जून 2026 नोएडा → अमृतसर 6E 2490 दैनिक 10:10 11:25
15 जून 2026 अमृतसर → नोएडा 6E 2491 दैनिक 11:55 13:10
15 जून 2026 नोएडा → हैदराबाद 6E 2491 दैनिक 14:50 16:50
16 जून 2026 बेंगलुरु → नोएडा 6E 2455 दैनिक 06:15 08:50
16 जून 2026 नोएडा → जम्मू 6E 2455 दैनिक 10:05 11:25
16 जून 2026 जम्मू → नोएडा 6E 2456 दैनिक 12:10 13:30
16 जून 2026 नोएडा → बेंगलुरु 6E 2456 दैनिक 14:40 17:20

 

तिथि रूट फ्लाइट नंबर संचालन दिवस प्रस्थान आगमन
01 जुलाई 2026 अमृतसर → नोएडा 6E 2491 दैनिक 11:55 13:20
01 जुलाई 2026 नोएडा → अमृतसर 6E 2490 दैनिक 10:10 11:25
01 जुलाई 2026 बरेली → नोएडा 6E 7627 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 12:05 13:00
01 जुलाई 2026 नोएडा → बरेली 6E 7626 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 9:30 11:20
01 जुलाई 2026 भोपाल → नोएडा 6E 7654 दैनिक 19:30 21:25
01 जुलाई 2026 नोएडा → भोपाल 6E 7653 दैनिक 17:20 18:50
01 जुलाई 2026 बेंगलुरु → नोएडा 6E 2455 दैनिक 06:15 08:50
01 जुलाई 2026 नोएडा → बेंगलुरु 6E 2456 दैनिक 14:45 17:30
01 जुलाई 2026 देहरादून → नोएडा 6E 7645 दैनिक 20:30 21:35
01 जुलाई 2026 नोएडा → देहरादून 6E 7644 दैनिक 19:10 20:10
01 जुलाई 2026 धर्मशाला → नोएडा 6E 7672 दैनिक 12:00 13:40
01 जुलाई 2026 नोएडा → धर्मशाला 6E 7671 दैनिक 9:55 11:40
01 जुलाई 2026 नोएडा → हैदराबाद 6E 2491 दैनिक 14:50 16:50
01 जुलाई 2026 हैदराबाद → नोएडा 6E 2490 दैनिक 06:25 08:30
01 जुलाई 2026 नोएडा → चंडीगढ़ 6E 7655 दैनिक 06:10 07:10
01 जुलाई 2026 चंडीगढ़ → नोएडा 6E 7656 दैनिक 07:30 08:35
01 जुलाई 2026 नोएडा → जम्मू 6E 2455 दैनिक 10:05 11:20
01 जुलाई 2026 जम्मू → नोएडा 6E 2456 दैनिक 12:10 13:30
01 जुलाई 2026 नोएडा → जयपुर 6E 7642 दैनिक 15:45 16:40
01 जुलाई 2026 जयपुर → नोएडा 6E 7647 दैनिक 07:35 08:25
01 जुलाई 2026 जयपुर → नोएडा 6E 7643 दैनिक 17:05 18:05
01 जुलाई 2026 नोएडा → जोधपुर 6E 7675 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 14:40 16:20
01 जुलाई 2026 जोधपुर → नोएडा 6E 7676 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 12:20 14:00
01 जुलाई 2026 नोएडा → लखनऊ 6E 7624 दैनिक 05:50 07:00
01 जुलाई 2026 लखनऊ → नोएडा 6E 7628 दैनिक 15:05 16:15
01 जुलाई 2026 लखनऊ → नोएडा 6E 7625 दैनिक 07:25 08:40
01 जुलाई 2026 नोएडा → लखनऊ 6E 7629 दैनिक 21:40 22:50
01 जुलाई 2026 नोएडा → पंतनगर 6E 7667 दैनिक 10:20 11:10
01 जुलाई 2026 पंतनगर → नोएडा 6E 7607 दैनिक 12:50 13:40
01 जुलाई 2026 पंतनगर → नोएडा 6E 7668 दैनिक 11:30 12:20
01 जुलाई 2026 पंतनगर → नोएडा 6E 7608 दैनिक 14:00 14:50
02 जुलाई 2026 नोएडा → किशनगढ़ 6E 7626 मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 10:30 11:35
02 जुलाई 2026 किशनगढ़ → नोएडा 6E 7627 मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 11:55 13:05
02 जुलाई 2026 नोएडा → रायपुर 6E 7646 दैनिक 06:20 07:15
03 जुलाई 2026 नोएडा → चंडीगढ़ 6E 5197 सोमवार, मंगलवार 09:55 10:55
03 जुलाई 2026 चंडीगढ़ → नोएडा 6E 5198 सोमवार, मंगलवार 12:20 13:35

* सभी समय स्थानीय समय-क्षेत्र के अनुसार हैं।
** शेड्यूल सभी रेगुलेटरी मंज़ूरियों पर निर्भर है।

Advertisement
First Published - June 15, 2026 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement