facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडसइंड बैंक और जेनसोल की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करेगा ICAI, अगले 6 महीनों में रिपोर्ट संभव

Advertisement

एफआरआरबी अनुशासन समिति को इस बारे में अपनी सिफारिशें देगा कि क्या पेशेवरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की जरूरत है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:29 PM IST
Charanjot Singh Nanda
आईसीएआई के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) द्वारा अगले छह महीनों के भीतर इंडसइंड और जेनसोल इंजीनियरिंग की प्रारंभिक समीक्षा पूरी किए जाने की संभावना है। आईसीएआई के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने बुधवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। नंदा ने इस महीने के अंत में नई दिल्ली, अहमदाबाद (गिफ्ट सिटी), मुंबई और हैदराबाद में आईसीएआई की ओर से आयोजित वै​श्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) शिखर सम्मेलन की सीरीज की भी घोषणा की।

हाल में आईसीएआई के फाइनैं​शियल रिपोर्टिंग ऐंड रिव्यू बोर्ड (एफआरआरबी) ने वित्त वर्षों 2023-24 और 2024-25 के लिए इंडसइंड बैंक की वैधानिक ऑडिट रिपोर्टों और वित्तीय विवरणों की समीक्षा का काम हाथ में लिया है। बोर्ड 2023-24 के वित्त वर्ष के लिए जेनसोल इंजीनियरिंग ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।

एफआरआरबी अनुशासन समिति को इस बारे में अपनी सिफारिशें देगा कि क्या पेशेवरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की जरूरत है। एफआरआरबी विभिन्न लागू कानूनों, अकाउंटिंग स्टैंडर्ड और ऑडिटिंग पर मानकों की रिपोर्टिंग आवश्यकताओं के अनुपालन की समीक्षा करता है।

भारतीय बिग फोर सलाहकार फर्म की स्थापना के बारे में नंदा ने कहा कि कुछ फर्मों के विलय या पूरी तरह से एक नई फर्म बनाकर इसे हासिल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बहुत अधिक नियामकीय समर्थन की आवश्यकता होगी।

नंदा ने कहा, ‘हमारे पास एक बराबरी का क्षेत्र होना चाहिए और फिर सरकार को भारतीय फर्मों को समर्थन देना होगा। हमारे पास प्रतिभा पूल है और हम इसे प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।’

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर आईसीएआई कंपनियों में धोखाधड़ी और चूक के शुरुआती संकेतों का पता लगाने की भी को​शिश में लगा हुआ है।

नंदा ने कहा कि आईसीएआई ने भारत को जीसीसी के लिए वै​श्विक अकाउंटिंग एवं फाइनैंस हब के तौर पर पहचान दिलाने के लिए एक समूह का गठन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में 1,800 से ज्यादा जीसीसी हैं और इनमें संयुक्त रूप से 19 लाख से ​अ​धिक पेशेवरों को रोजगार मिल रहा है तथा ये वैश्विक अर्थव्यवस्था में सालाना 64 अरब डॉलर का योगदान दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement