facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Inox Wind Share: 900 करोड़ रुपये के निवेश से कर्ज मुक्त होगी आइनॉक्स विंड, शेयर में जोरदार उछाल

Inox Wind लिमिटेड की प्रवर्तक आईनॉक्स विंड एनर्जी लि. (आईडब्ल्यूईएल) ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Last Updated- July 04, 2024 | 12:05 PM IST
wind power project
Representative Image

Inox Wind Share: आइनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में आज (4 जुलाई) शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक उछले। यह तेजी उस खबर के बाद आई कि आईनॉक्स विंड लिमिटेड की प्रवर्तक आईनॉक्स विंड एनर्जी लि. (आईडब्ल्यूईएल) ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

प्रमोटर ने यह राशि 28 मई 2024 को एक ब्लॉक डील के माध्यम से आइनॉक्स विंड लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी। इस ब्लॉक डील के माध्यम से कंपनी के 2.75 करोड़ शेयर या लगभग 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची गई थी। यह पूरी डील 151 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर हुई थी और डील की कुल वैल्यू लगभग 400 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना

आइनॉक्स विंड ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि वह इस राशि का उपयोग अपने बाहरी कर्ज को पूरी तरह से चुकाने के लिए करेगी, जिससे वह कर्ज-मुक्त कंपनी का दर्जा प्राप्त कर सके।

आईनॉक्स विंड लिमिटेड ने गुरुवार को एक बयान में अपने प्रवर्तक आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड (आईडब्ल्यूईएल) द्वारा कंपनी में 900 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

आईनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैलाश ताराचंदानी ने कहा, ‘‘ इस निधि निवेश से हमें शुद्ध ऋण-मुक्त कंपनी बनने में मदद मिलेगी, हमारा बही-खाता मजबूत होगा तथा वृद्धि में तेजी आएगी।’’

यह भी पढ़ें: Jakson Green ने 400 मेगावाट solar power की सप्लाई के लिए NHPC के साथ किया समझौता

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि भविष्य में ब्याज व्यय में पर्याप्त बचत होगी, जिससे हमारी लाभप्रदता में और वृद्धि होगी।’’

कंपनी के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल आईनॉक्स विंड लिमिटेड अपने बाहरी कर्ज को पूरी तरह से चुकाने के लिए करेगी, ताकि वह शुद्ध कर्ज-मुक्त स्थिति हासिल कर सके। आईनॉक्स विंड ने कहा, “शुद्ध कर्ज-मुक्त स्थिति में प्रमोटर कर्ज शामिल नहीं है।”

शेयर प्राइस

खबर लिखे जाते समय Inox Wind के शेयर 10.54 फीसदी तेजी के साथ 157.50 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में लगभग 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

पिछले एक साल में आईनॉक्स विंड ने अपने निवेशकों को 283 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। जून की शुरुआत में, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बैंकिंग सुविधाओं के लिए आईनॉक्स विंड की लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म रेटिंग को अपग्रेड किया था। क्रिसिल ने कहा था कि कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हुई है और इसका बिजनेस रिस्क प्रोफाइल भी सुधरा है।

 

First Published - July 4, 2024 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट