facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inox Wind ने 2,200 करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा के लिए ICICI Bank की अगुवाई वाले ‘कंसोर्टियम’ के साथ किया समझौता

Advertisement

Inox Wind ने कहा, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा किए गए कार्यशील पूंजी मूल्यांकन के अनुसार इस सीमा बढ़ाकर 2,400 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है।

Last Updated- September 23, 2024 | 12:36 PM IST
wind power project
Representative Image

पवन ऊर्जा समाधान प्रदाता आइनॉक्स विंड ने आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई वाले एक ‘कंसोर्टियम’ के साथ 2,200 करोड़ रुपये की वित्त सुविधा के लिए समझौता किया है।

आईनॉक्स विंड लिमिटेड (आईडब्ल्यूएल) ने एक बयान में कहा, अग्रणी बैंक (आईसीआईसीआई बैंक) द्वारा किए गए कार्यशील पूंजी मूल्यांकन के अनुसार इस सीमा बढ़ाकर 2,400 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है।

बयान में कहा गया, आईसीआईसीआई बैंक नीत बैंकों के एक समूह के साथ 2,200 करोड़ रुपये की सीमा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये सीमाएं मुख्य रूप से गैर-निधि (बैंक गारंटी तथा लेटर ऑफ क्रेडिट) आधारित हैं।

आईनॉक्स जीएफएल ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (समूह) अखिल जिंदल ने कहा, ‘‘ ‘कंसोर्टियम’ व्यवस्था आईडब्ल्यूएल की वित्तीय मजबूती में बैंकिंग समुदाय के विश्वास को दर्शाती है। यह पिछली कई तिमाहियों के प्रयासों का परिणाम है और कंपनी के मजबूत परिचालन प्रदर्शन तथा इसके मजबूत दृष्टिकोण से समर्थित है। ’’

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 11:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement