facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अगले दो सालों में राजस्थान, गुजरात में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Insecticides India

Advertisement

कंपनी नवरात्रि से पहले नए खरपतवार नाशक और कीटनाशक उत्पाद भी पेश करेगी

Last Updated- August 13, 2023 | 12:16 PM IST
Insecticides India

इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (आईआईएल) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में राजस्थान और गुजरात में क्षमता विस्तार पर 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी नवरात्रि से पहले नए खरपतवार नाशक और कीटनाशक उत्पाद भी पेश करेगी।

अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में राजस्थान के बहरोड़ जिले के सोतानाला में एक नया संयंत्र स्थापित करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने बताया, ”हमने पिछले सप्ताह बहरोड़ जिले के सोतानाला में 15 एकड़ का एक भूखंड हासिल किया। वहां हम कृषि-रसायन बनाने की योजना बना रहे हैं। हम अगले दो वर्षों में यहां लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।”

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र का काम साल के अंत तक शुरू हो सकता है और यह राजस्थान में कंपनी का दूसरा संयंत्र होगा।

अग्रवाल ने आगे कहा कि कंपनी अगले वित्त वर्ष में गुजरात के दहेज में स्थित अपने एसईजेड संयंत्र के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा चोपानकी संयंत्र में 25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”कुल मिलाकर, हम अगले दो वर्षों में 150 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।” उन्होंने कहा कि यह निवेश आंतरिक स्रोतों और छोटी राशि के ऋण से होगा।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 11:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement