facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाउसिंग सेक्टर में संस्थागत निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में 71% बढ़ा : रिपोर्ट

Advertisement

हाउसिंग सेक्टर को कुल मिलाकर 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला है।

Last Updated- October 26, 2023 | 12:43 PM IST
housing
Representative Image

देश में चालू कैलेंडर साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय संपत्तियों में संस्थागत निवेश 71 ​​प्रतिशत बढ़कर 29.83 करोड़ डॉलर हो गया है। रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान अवधि में हाउसिंग सेक्टर में संस्थागत निवेश का आंकड़ा 17.43 करोड़ डॉलर था।

रियल एस्टेट सेक्टर को Q3 में कुल मिलाकर 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला

वेस्टियन की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को 2023 कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल मिलाकर 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला है, जो पिछले साल की समान अवधि के 37.43 करोड़ डॉलर से 82 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, विदेशी कोषों के प्रवाह में उल्लेखनीय गिरावट की वजह से जुलाई-सितंबर की अवधि में इससे पिछली तिमाही की तुलना में कुल संस्थागत निवेश में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Also read: बढ़ी मांग व घरेलू आपूर्ति कम, बिजली क्षेत्र को अभी करना होगा कोयला आयात

कार्यालय स्थल की मांग में तेजी की संभावना

वेस्टियन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्रीनिवास राव ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण वृहद आर्थिक माहौल में विदेशी निवेशकों की रुचि घटने से सितंबर तिमाही में संस्थागत निवेश सुस्त पड़ा है।’’ हालांकि, राव ने कहा कि बड़ी कंपनियां अब अपने कर्मचारियों को कार्यालय बुला रही हैं, जिससे देश में कार्यालय स्थल की मांग में तेजी आ सकती है। ‘‘ऐसे में आगामी तिमाहियों में रियल एस्टेट में निवेश बढ़ सकता है।’’

तीसरी तिमाही में कुल संस्थागत निवेश में घरेलू निवेशकों का हिस्सा बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया। वहीं विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी पिछले साल की समान अवधि के 55 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत रह गई है।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement