facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 37% घटा, आवास क्षेत्र में 79% गिरा

Advertisement

कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2023 में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 82.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा।

Last Updated- January 01, 2024 | 1:03 PM IST
Time for private sector to think big & bold for investment cycle: DFS secy

कैलेंडर वर्ष 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश सालाना आधार पर 37 प्रतिशत घटकर 82.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी।

कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2023 में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 82.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 129.94 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कार्यालय क्षेत्र में धन का प्रवाह 23 प्रतिशत घटकर 13.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 17.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

आवास क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर 2023 में निवेश 79 प्रतिशत गिरकर 8.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 37.91 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। वैकल्पिक संपत्तियां 11 प्रतिशत घटकर 46.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर से 41.87 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गईं।

वैकल्पिक संपत्तियों में डेटा सेंटर, जीवन विज्ञान, वरिष्ठ आवास, अवकाश गृह, छात्र आवास और स्कूल शामिल हैं। पिछले वर्ष के दौरान निवेश में 53 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कार्यालय खंड 302.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गया, जो 2022 कैलेंडर वर्ष में 197.83 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

औद्योगिक और गोदाम परियोजनाओं में निवेश प्रवाह पिछले साल दोगुना से अधिक होकर 87.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2022 में 42.18 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement