facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India को बीमा सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीमा कंपनियों में लगी होड़

Advertisement

पिछले साल बीमा कंपनियों ने एयर इंडिया को उसके 117 विमानों और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 24 विमानों के लिए 12 अरब डॉलर की बीमा सुरक्षा प्रदान की थी

Last Updated- February 20, 2023 | 10:10 PM IST
Air India

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस समेत शीर्ष बीमा कंपनियां अगले वित्त वर्ष के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के बेड़े को बीमा सुरक्षा प्रदान करने के लिए होड़ में लगी हैं, जिसमें अगले वित्त वर्ष में डिलिवर किए जाने वाले नए विमान भी शामिल हैं।

बीमा अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में यूरोप की बहुराष्ट्रीय कंपनियां बीमा सुरक्षा की रूपरेखा पर बातचीत करने के लिए लंदन में एयर इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात कर चुकी हैं। पिछले साल बीमा कंपनियों ने संयुक्त रूप से एयर इंडिया को उसके 117 विमानों और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 24 विमानों के लिए 12 अरब डॉलर की बीमा सुरक्षा प्रदान की थी। विमान कंपनी ने करीब 300 करोड़ रुपये के बीमा प्रीमियम का भुगतान किया था।

विमान कंपनी ने 470 नए विमानों का ऑर्डर दिया है, इसलिए बीमा सुरक्षा अगले कुछ वर्षों के दौरान डिलिवरी के तय समय पर निर्भर करेगी। विमान कंपनी के पास अन्य 370 विमान खरीदने का विकल्प भी है, जिससे ऑर्डर का आकार 840 विमानों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा एयर इंडिया और टाटा एसआईए का विलय टाटा को और अधिक तोल-मोल करने की ताकत प्रदान कर रहा है।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा ‘एयर इंडिया, टाटा एसआईए एयरलाइंस के साथ विलय के दौर से गुजर रही है, जिससे विमान कंपनी को बीमा कंपनियों के साथ बेहतर सौदे के लिए तोल-मोल करने में मदद मिलेगी।’ विस्तारा ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली टाटा एसआईए एयरलाइंस के पास 54 विमानों का बेड़ा है।

बीमा अधिकारियों ने कहा कि नए विमानों के संभावित जोरदार कारोबार की वजह से न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और नैशनल इंश्योरेंस कंपनी सहित कई कंपनियां मैदान में हैं। निजी कंपनियों में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड भी पिछले साल बीमा सुरक्षा प्रदान करने वाले कंसोर्टियम का हिस्सा थी। एयर इंडिया को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

भारतीय बीमा कंपनियां बीमा प्रीमियम का केवल एक हिस्सा ही अपने पास रखती हैं और शेष प्रीमियम तथा जोखिम अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम को दे देती हैं ताकि अपने बही-खाते को जोखिम से मुक्त किया जा सके।

यूक्रेन में चल रहे युद्ध और पिछले साल चीन में हुई विमान दुर्घटना के कारण चालू वित्त वर्ष के दौरान एयर इंडिया की बीमा लागत बढ़ गई थी।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement