facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Intel India की चीफ निवृत्ति राय ने दिया इस्तीफा, 1994 में कंपनी की थी जॉइन

Advertisement

निवृत्ति राय भारत में इंटेल फाउंड्री सर्विसेज की हेड और वाइस प्रेसिडेंट रहीं

Last Updated- June 23, 2023 | 4:43 PM IST
Intel India head Nivruti Rai resigns

इंटेल इंडिया (Intel India) की चीफ निवृत्ति राय ने 29 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फरवरी 1994 में कंपनी में डिजाइन इंजीनियर के रूप में अपना पद संभाला था। निवृत्ति राय भारत में इंटेल फाउंड्री सर्विसेज की हेड और वाइस प्रेसिडेंट रहीं। उनके इस्तीफे की जानकारी कंपनी ने एक बयान में दी।

Intel India ने अपने बयान में निवृत्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लीडरशिप में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही इंटेल ने निवृत्ति राय को उनके आगे के पड़ाव के लिए भी शुभकामनाएं दी।

राय ने 1994 से लेकर 2005 तक अमेरिका में इंटेल के साथ काम किया था। फिर 2006 में वह बेंगलूरु में शिफ्ट हो गई थी। यहां उन्होंने कंपनी में चिपसेट इंजीनियरिंग और Intellectual Property Development के सीनियर डायरेक्टर के रूप में अपना पद संभाला।

एक साल के अंदर कंपनी का दूसरा बड़ा इस्तीफा

1 साल के भीतर इंटेल इंडिया का ये दूसरा बड़ा इस्तीफा माना जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2022 में कंपनी की फाउंड्री सर्विसेज के प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने भी कंपनी से इस्तीफा दिया था।

महिला सशक्तिकरण के लिए निवृत्ति राय को मिला था सम्मान

बता दें कि निवृत्ति राय ने महिला सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। उनके इस योगदान के लिए राय को 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, वह फॉर्च्यून इंडिया 2019 की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 19वें स्थान पर थीं।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement