facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

InterGlobe Aviation Share Price: दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद IndiGo के शेयर ऑल टाइम हाई पर

Advertisement

IndiGo Share Price Today: दिसंबर तिमाही में एविएशन कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 15 गुना बढ़कर 2998 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसी अवधि में इसका रेवेन्यू भी 30.1 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- February 05, 2024 | 10:36 AM IST
IndiGO
Representative Image

InterGlobe Aviation Share Price: इंडिगो की मूल कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation), कंपनी द्वारा दिसंबर तिमाही के मजबूत आंकड़ों की रिपोर्ट के बाद सोमवार (5 फरवरी, 2024) को BSE पर 3301.40 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई।

सोमवार सुबह 9:56 बजे कंपनी का शेयर 4.45 फीसदी या 139.15 रुपये की तेजी के साथ 3266.15 रुपये पर पहुंच गया।

दिसंबर तिमाही में एविएशन कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 15 गुना बढ़कर 2998 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसी अवधि में इसका रेवेन्यू भी 30.1 फीसदी बढ़ा।

एविएशन कंपनी द्वारा दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है और लक्ष्य को 3745 रुपये से बढ़ाकर 4145 रुपये कर दिया है।

यह भी पढ़ें: SpiceJet का अयोध्या के बाद और पर्यटन, धार्मिक स्थलों को अपने नेटवर्क से जोड़ने का इरादा

IndiGo का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा उछला

विमानन दिग्गज इंडिगो (IndiGo) ने शुक्रवार को अपनी दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे (Q3 Results Today) जारी कर दिए हैं। कंपनी ने ₹2,998 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,418 करोड़ रुपये था।

इस बीच, परिचालन से राजस्व बढ़कर ₹19,452 करोड़ हो गया।

हवाई यात्रा के लिए मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कम लागत वाली विमानन कंपनी इंडिगो के पास 358 विमानों का भारत का सबसे बड़ा एयरलाइन बेड़ा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 62% से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Tata Motors FY24Q3 Results: Tata Group की कंपनी का 137 फीसदी बढ़ी नेट मुनाफा, JLR ने दिखाई शानदार परफॉर्मेंस

फेस्टिव और वेडिंग सीजन ने दिया प्रॉफिट

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी को देश में हुए क्रिकेट विश्व कप के साथ-साथ लगातार त्योहारी और शादी के सीज़न से काफी फायदा हुआ।

इंडिगो का राजस्व 30% बढ़कर 19,452 करोड़ रुपये हो गया, जिसका श्रेय विश्लेषकों ने किराए में बढ़ोतरी को दिया। इसका खर्च 22% बढ़ गया क्योंकि ईंधन लागत – जो कुल का 40% है – 18% बढ़ गई। हालांकि, विदेशी मुद्रा घाटा 91% से अधिक कम हो गया।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement