facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Interview- आगे भी रफ्तार जारी रहने की उम्मीद, मगर थोड़ा सतर्क; LTIMindtree का सौदों पर भी ध्यान: CEO

Advertisement

'जब हम एआई की बात करते हैं तो यह तीन स्तंभों पर आधारित होती है। हर चीज के लिए एआई, एआई के लिए हर चीज और हर किसी के लिए एआई।'

Last Updated- October 21, 2024 | 6:25 AM IST
Interview- Expecting the momentum to continue further, but a little cautious; LTIMindtree also focused on deals: CEO Interview- आगे भी रफ्तार जारी रहने की उम्मीद, मगर थोड़ा सतर्क; LTIMindtree का सौदों पर भी ध्यान: CEO

वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के एलटीआईमाइंडट्री के परिणामों में इसकी कुछ बड़ी प्रतिस्पर्धियों के विपरीत सभी कारोबारों और बाजारों में व्यापक आधार पर वृद्धि देखी गई है। कंपनी विनिर्माण क्षेत्र में 20 करोड़ डॉलर मूल्य का बड़ा सौदा पाने में कामयाब रही। शिवानी शिंदे के साथ वीडियो बातचीत में उसके मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक देवाशिष चटर्जी ने कंपनी के लिए कारगर रहने वाली बातों, एलटीआई और माइंडट्री की संयुक्त ताकत और ग्राहक किस तरह एआई सौदों को बढ़ा रहे हैं, जैसे विषयों पर चर्चा की। प्रमुख अंश …

कंपनी में दूसरी तिमाही में व्यापक आधार पर वृद्धि देखी गई है। कंपनी के लिए क्या बात कारगर रही?

पहली तिमाही में हमने कहा था कि दूसरी तिमाही में भी हमें यह रफ्तार दिखती रहेगी। ऐसा ही हुआ। लेकिन दूसरी तिमाही की वृद्धि का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह बहुत व्यापक आधार पर हुई है और उद्योग के उन सभी कारोबारों में है, जिनमें हम काम करते हैं। हालांकि अधिकांश वृद्धि ऐसे सौदों से हुई है जो लागत के कुशल प्रबंधन और विक्रेता एकीकरण प्रकृति वाले थे। तिमाही आधार पर वृद्धि ऐसी स्थिति की पृष्ठभूमि में रही है जहां वैक​ल्पिक खर्च ज्यादा नहीं रहे हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो हमारे लिए कारगर साबित हो रही हैं, वे हैं- हमने हमेशा कहा है कि एलटीआईमाइंडट्री के रूप में हम बड़े सौदे हासिल करने में सक्षम हैं। बीएफएसआई में हमारी वृद्धि इसका एक उदाहरण है।

क्या आपको लगता है कि यह रफ्तार तीसरी तिमाही और उसके बाद भी जारी रहेगी?

सौदों के प्रस्ताव काफी मजबूत हैं और कई सौदे अंतिम निर्णय के करीब हैं। कई सौदे तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए सौदों की गतिविधियां कुल मिलाकर काफी दमदार हैं। लेकिन साथ ही यह बात भी है कि तीसरी तिमाही में सीजनल असर की भी शुरुआत होती है। हमारे पास कम कार्य दिवस होते हैं और अवकाश होता है। इस परिदृश्य के मद्देनजर हम तीसरी तिमाही में भी रफ्तार जारी रहने को लेकर सतर्कता के साथ आशावादी हैं।

एआई और जेनएआई के सौदों से कंपनी को क्या उम्मीद है?

जब हम एआई की बात करते हैं तो यह तीन स्तंभों पर आधारित होती है। हर चीज के लिए एआई, एआई के लिए हर चीज और हर किसी के लिए एआई। हम सक्रिय रूप से यह पता लगा रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं और भविष्य में हम जो कर सकते हैं, उसमें एआई को किस तरह शामिल कर सकते हैं। मौजूदा सौदों में हम सही जगह और सही तरीके से एआई शामिल कर रहे हैं।

सब कुछ एआई के मामले में, चूंकि ग्राहक अपनी एआई को बढ़ा रहे हैं, उन्हें अपने बुनियादी ढांचे, डेटा, एलएलएम के इस्तेमाल वगैरह में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इसमें हम उनकी मदद करते हैं। अंत में हर किसी के लिए एआई, जो तीसरा बिल्डिंग ब्लॉक है, मूल रूप से इस बात पर आधारित है कि हम कर्मचारियों को किस तरह प्रशिक्षित करते हैं और हम अपने कर्मचारियों को एआई अपनाने के लिए किस तरह तैयार करते हैं। हमारे लगभग 63 प्रतिशत कर्मचारी एआई कोर्स कर चुके हैं, हम इसे 100 प्रतिशत तक ले जाना चाहते हैं।

लेकिन एआई से राजस्व कम ही बना हुआ है।

हम एआई से होने वाले राजस्व का जिक्र नहीं करते हैं लेकिन हम जिस बात पर ध्यान देते हैं, वह यह है कि हम शीर्ष 100 ग्राहकों के बीच समस्याओं का समाधान कैसे कर रहे हैं और परिणाम कितने सार्थक हैं। वर्तमान में हम 40 से अधिक ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस दूसरी वजह के लिए मैं सौदों के आकार के बारे में बात नहीं करता, वह यह है कि हम जिन भी सौदों पर काम कर रहे हैं, उसमें एआई का कुछ घटक शामिल है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 6:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement