facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

आयात कर चोरी के मामले में अदाणी डिफेंस के खिलाफ जांच

Advertisement

राजस्व खुफिया निदेशालय ने मार्च में अदाणी डिफेंस के खिलाफ जांच शुरू की थी क्योंकि कंपनी ने कुछ मिसाइल कलपुर्जों के आयात में 77 करोड़ रुपये (90 लाख डॉलर) की टैरिफ चोरी की थी

Last Updated- October 07, 2025 | 10:31 PM IST
tax

भारतीय अधिकारी मिसाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर आयात कर की चोरी के मामले में अदाणी एंटरप्राइजेज की रक्षा इकाई की जांच कर रहे हैं। दो सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समूह की नवीनतम नियामक जांच है।

अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नॉलजीज अरबपति गौतम अदाणी के कोयले से हवाईअड्डों तक के कारोबार से जुड़े समूह के छोटे कारोबारों में से एक है। वह मुख्यतः भारतीय सुरक्षा बलों के लिए मिसाइल, ड्रोन और छोटे हथियार जैसे रक्षा सामान बनाती है।

भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय ने मार्च में अदाणी डिफेंस के खिलाफ जांच शुरू की थी क्योंकि कंपनी ने कुछ मिसाइल कलपुर्जों के आयात में 77 करोड़ रुपये (90 लाख डॉलर) की टैरिफ चोरी की थी। कंपनी ने गलत दावा किया था कि वह सीमा शुल्क और कर से मुक्त है। यह जानकारी दो सरकारी सूत्रों और मामले का विवरण देने वाले एक दस्तावेज से मिली, जिसे रॉयटर्स ने देखा है।

एक बयान में अदाणी समूह ने कहा कि निदेशालय ने सीमा शुल्क नियमों की उनकी व्याख्या के आधार पर उसके आयात पर स्पष्टीकरण मांगा था और स्पष्टीकरण सहायक दस्तावेजों के साथ प्रदान किए गए हैं।

अदाणी के प्रवक्ता ने कहा, यह मामला हमारी ओर से बंद कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि कंपनी ने मामले को निपटाने के लिए कोई भुगतान किया है या नहीं।

कर चोरी की कथित राशि 90 लाख डॉलर महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह अदाणी डिफेंस के 2024-25 के 7.6 करोड़ डॉलर के राजस्व की 10 फीसदी से अधिक है और उसके लाभ के आधे से अधिक है।

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि जांच के दौरान अदाणी के अधिकारियों ने आयातित पुर्जों के गलत वर्गीकरण की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। सूत्र के दावे के बारे में रॉयटर्स के सवालों पर अदाणी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

आमतौर पर ऐसे मामलों में कंपनियों को कथित कर चोरी की राशि का 100 फीसदी जुर्माना देना पड़ता है, जो इस मामले में कुल 1.8 करोड़ डॉलर होगा। इस जांच की पहले कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement