facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sam Altman की OpenAI बोर्ड में वापसी, जांच कमेटी ने जताया भरोसा

Advertisement

OpenAI के बोर्ड ने पिछले साल नवंबर में बिना किसी स्पष्ट कारण के Sam Altman को निकाल दिया था। अपने निष्कासन के कुछ ही दिनों बाद वह सीईओ के रूप में लौट आए।

Last Updated- March 10, 2024 | 12:56 PM IST
Sam Altman
OpenAI CEO Sam Altman

सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की दुनिया की सबसे प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी औपनआई (OpenAI) के बोर्ड में वापसी होने जा रही है। कंपनी की विशेष जांच कमेटी ने समीक्षा पूरी होने के बाद फैसला सुनाया।

ऑल्टमैन के साथ यह लोग भी बोर्ड में होंगे शामिल

OpenAI की जांच कमेटी ने Sam Altman के नेतृत्व पर पूरा भरोसा व्यक्त किया है। इसके अलावा, ऑल्टमैन के साथ तीन अन्य नए डायरेक्टर बोर्ड में शामिल होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि ओपनएआई ऑल्टमैन के अलावा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के पूर्व सीईओ सू डेसमंड-हेलमैन (Sue Desmond-Hellmann), सोनी एंटरटेनमेंट के पूर्व अध्यक्ष निकोल सेलिगमैन ( Nicole Seligman) और इंस्टाकार्ट के सीईओ फिदजी सिमो सहित नए निदेशकों की नियुक्ति कर रहा है।

ये नए निदेशक पूर्व सेल्सफोर्स सह-सीईओ ब्रेट टेलर और पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी सचिव लैरी समर्स के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: Sam Altman का नेट वर्थ 2 बिलियन डॉलर के पार, Open AI नहीं बल्कि इन जरियों से होती है कमाई

पिछले साल ऑल्टमैन को बोर्ड से किया था बाहर

ओपनएआई के बोर्ड ने पिछले साल नवंबर में बिना किसी स्पष्ट कारण के ऑल्टमैन को निकाल दिया था। अपने निष्कासन के कुछ ही दिनों बाद वह सीईओ के रूप में लौट आए।

यह भी पढ़ें: IPO से पहले Swiggy की वैल्युएशन बढ़ी, 13 फीसदी बढ़त के बाद पार किया 12 बिलियन का आंकड़ा

जांच में क्या आया फैसला?

इस मामले की जांच कर रही स्पेशल कमेटी ने कंपनी के पूर्व बोर्ड के मेंबर्स, कंपनी के अधिकारियों, पूर्व बोर्ड के सलाहकारों और अन्य गवाहों से बातचीत की थी। इसके अलावा, जांच कमेटी ने 30,000 से अधिक डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की, जिसके बाद फैसला ऑल्टमैन के पक्ष में सुनाया गया।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement