facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हल्दीराम में निवेश का मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, ब्लैकस्टोन, बेन कैपिटल के बाद अल्फा वेव ग्लोबल भी दौड़ में

Advertisement

दुनिया की 3 दिग्गज निवेशक कंपनियां ब्लैकस्टोन, बेन कैपिटल, अल्फा वेव ग्लोबल भारतीय कंपनी हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी के लिए अरबों रूपये लगाने को तैयार हैं।

Last Updated- December 10, 2024 | 9:35 PM IST
Tata Consumer shares boomed due to news of Haldiram acquisition

तीन कंपनियां हल्दीराम स्नैक्स फूड में 15 से 20 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ में शामिल है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी। हल्दीराम स्नैक्स फूड देश की सबसे बड़ी पैकेटबंद स्नैक और मिठाई कंपनी है। इसके अलावा यह रेस्तरां भी चलाती है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ब्लैकस्टोन और बेन कैपिटल की अगुवाई वाले गठजोड़ पहले ही हिस्सेदारी लेने की दौड़ में थे। इसके अलावा अब अल्फा वेव ग्लोबल के आने से यह प्रतिस्पर्धा त्रिकोणीय बन गयी है। सूत्रों ने बताया कि अल्फा वेव ग्लोबल ने हाल ही में हल्दीराम स्नैक्स फूड में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक पक्का प्रस्ताव पेश किया है।

बताया जाता है कि अल्फा वेव ग्लोबल ने हल्दीराम स्नैक्स फूड में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की पक्की पेशकश की है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी के प्रवर्तक अग्रवाल परिवार अगले साल जनवरी की शुरुआत तक सौदे को अंतिम रूप दे सकता है। इससे पहले प्रवर्तक एक बड़ा हिस्सा बेचने का इरादा रखते थे। हालांकि, अब उन्होंने इनमें से किसी एक फर्म के साथ मिलकर केवल अल्पांश हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इस निवेश से हल्दीराम को अपनी विस्तार योजनाओं के वित्तपोषण और घरेलू तथा कुछ विदेशी बाजारों में विस्तार को तेज करने में मदद मिलेगी।

इसके बाद हल्दीराम स्नैक्स फूड के प्रवर्तक कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर भी विचार कर सकते हैं। हल्दीराम स्नैक्स फूड हल्दीराम परिवार के दो हिस्सों – दिल्ली और नागपुर का संयुक्त व्यवसाय है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने दोनों हिस्सों के विलय की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है, जबकि अन्य नियामकीय मंजूरियों का इंतजार है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 9:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement