facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

CEO या मैनेजमेंट में बदलाव का निवेशकों के पास कोई वोटिंग अधिकार नहीं: Byju’s

Advertisement

Byju's के कम से कम छह निवेशकों ने कंपनी के प्रमुख से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और कंपनी पर संस्थापकों का नियंत्रण खत्म करने के लिए एक EGM बुलाई है।

Last Updated- February 02, 2024 | 6:22 PM IST
Byjus

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि शेयरधारक समझौते के तहत निवेशकों के पास CEO या प्रबंधन में बदलाव पर कोई मतदान अधिकार नहीं है। कंपनी Byju’s ब्रांड नाम के तहत काम करती है।

Byju’s के कम से कम छह निवेशकों ने कंपनी के प्रमुख से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और कंपनी पर संस्थापकों का नियंत्रण खत्म करने के लिए एक असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने दुख के साथ कुछ चुनिंदा निवेशकों के बयान को संज्ञान में लिया है, जिसमें संस्थापक और समूह सीईओ बायजू रवींद्रन को बदलने के लिए EGM की मांग की गई है। इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में, हम यह बताना चाहेंगे कि शेयरधारक समझौता उन्हें CEO या प्रबंधन में बदलाव पर वोट देने का अधिकार नहीं देता है।’

EGM बुलाने के लिए भेजी गई नोटिस में नीदरलैंड की निवेश कंपनी प्रोसस के नेतृत्व में निवेशकों ने प्रशासन के मुद्दों, वित्तीय कुप्रबंधन और अनुपालन मुद्दों के समाधान तथा निदेशक मंडल के पुनर्गठन का अनुरोध किया है।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement