facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IOC का 8,772 करोड़ रुपये का दावा: AMNS के खिलाफ मध्यस्थता का आदेश

Advertisement

मध्यस्थता के जरिये विवाद निपटाने की अनुमति

Last Updated- February 12, 2024 | 11:01 PM IST
IOC q3 results

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील (एएमएनएस) के खिलाफ अपना 8,772 करोड़ रुपये का दावा संबंधित विवाद निपटाने के लिए एक मध्यस्थ पंचाट की नियुक्ति के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुरोध को ठुकरा दिया गया था।

यह विवाद एस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड (ईएसआईएल) से जुड़ा हुआ है, जिसका अधिग्रहण एएमएनएस ने वर्ष 2019 में दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत किया था। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी

प्रदान की थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि आईओसी और एएमएनएस दोनों एक सप्ताह के भीतर मध्यस्थों की नियुक्ति के लिए सहमत हुए हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में एक गैस आपूर्ति समझौते (जीएसए) से संबंधित विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थ की नियुक्ति के लिए आईओसी के अनुरोध को ठुकरा दिया था।

यह जीएसए उसने वर्ष 2009 में ईएसआईएल के साथ किया था। ईएसआईएल ने वर्ष 2017 में समझौता रद्द कर दिया, लेकिन आईओसी ने इसका विरोध जताया था। आईओसी का कहना था कि उसने समझौते के संबंध में किसी तरह का उल्लंघन नहीं किया है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement