facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IOC ने यूएई से LNG आयात के लिए 14 साल का समझौता किया

Advertisement

समझौते की कीमत 7-9 अरब डॉलर, 2026 से हर साल 12 लाख टन एलएनजी आपूर्ति होगी, बीपीसीएल और टोटाल एनर्जीज ने भी दीर्घावधि अनुबंध किए

Last Updated- February 13, 2025 | 10:24 PM IST
IOC q3 results

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एलएनजी आयात करने के लिए 14 साल का दीर्घावधि समझौता किया है। गुरुवार को इंडिया एनर्जी वीक के दौरान हुए इस अनुबंध की कीमत 7 से 9 अरब डॉलर के बीच है। इससे आईओसी को 2026 से हर साल यूएई से 12 लाख टन सालाना एलएनजी मिलेगी।

इस दौरान बीपीसीएल ने भी एडनॉक के साथ एलएनजी के लिए सावधि खरीद समझौता किया है। इसके तहत उसे अप्रैल 2025 से 5 साल तक 24 लाख टन एलएनजी मिलेगी। इस समझौते को आपसी सहमति से और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

वहीं फ्रांस की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोटाल एनर्जीज ने भी गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीपीएससी) को 2026 से 10 साल तक सालाना 4 लाख टन एलएनजी बेचने के लिए समझौता किया है। एक बयान में कहा गया है, ‘टोटाल एनर्जीज और जीएसपीसी ने 2026 से शुरू हो रहे 10 साल के दीर्घावधि बिक्री और खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर की घोषणा की है।’ इसकी आपूर्ति प्राथमिक रूप से जीएसपीसी के औद्योगिक ग्राहकों को की जाएगी। साथ ही घरेलू इस्तेमाल के लिए, कारोबारियों और कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाहनों जैसे ऑटोरिक्शा को आपूर्ति के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

एक अन्य महत्त्वपूर्ण कदम के तहत सरकार मीठी ज्वार का इस्तेमाल बॉयोएथनॉल उत्पादन में करने की दिशा में भी काम कर रही है। नैशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) कानपुर ने इसकी क्षमता की जांच की है और अब वह इस तकनीक को व्यापक रूप देने के लिए औद्योगिक साझेदार की तलाश में है। बीपीसीएल ने उत्पादन व्यवस्था विकसित करने, किसानों के क्षमता निर्माण और मूल्य श्रृंखला के साझेदारों को लाने के लिए एनएसआई के साथ साझेदारी की है। यह जूस आधारित बायोएथनॉल उत्पादन और लागत आकलन के लिए मीठी ज्वार के प्रयोग पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement