facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IOC रूसी तेल खरीदना जारी रखेगी क्योंकि बैन तेल पर नहीं बल्कि कुछ कंपनियों पर

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कंपनियां यह समझने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रही हैं कि वे रूस में गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं से कितना तेल खरीद सकती हैं

Last Updated- October 28, 2025 | 8:39 PM IST
crude oil

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और अन्य भारतीय तेल कंपनियां रूस से कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह से बंद नहीं करेंगी क्योंकि हालिया बैन केवल चुनिंदा रूसी सप्लायर्स के लिए हैं न कि तेल पर। यह एक ऐसी स्थिति है जो गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं के माध्यम से फ्लो जारी रखने की संभावना को खोलती है।

बैन तेल पर नहीं, कुछ कंपनियों पर है लगा

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगाए जा चुके हैं, लेकिन भारत को सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी रोसनेफ्ट (जो लगभग 45 फीसदी तेल फ्लो का प्रबंधन करती है) वास्तविक उत्पादक नहीं बल्कि एक ‘एग्रीगेटर’ है।

रूस के क्षेत्रों से कच्चे तेल का एकत्रीकरण अन्य गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं द्वारा किया जा सकता है, जिससे सप्लाई जारी रह सकती है। अमेरिका के पिछले सप्ताह रूस के दो टॉप कच्चे तेल निर्यातकों पर बैन लगाए जाने के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है। वे बदले हुए परिदृश्य का आकलन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता में कोई त्रुटि न हो।

Also Read: IIP Data: सितंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 4% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी

रूसी कच्चे तेल की खरीद जारी रखेंगे

IOC के निदेशक (वित्त) अनुज जैन ने कहा, ‘‘जब तक हम प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं, हम रूसी कच्चे तेल की खरीद बिल्कुल बंद नहीं करेंगे। रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंध नहीं है। प्रतिबंध संस्थाओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर लगे हैं। अगर कोई मेरे पास किसी गैर-प्रतिबंधित संस्था के साथ आता है और (मूल्य) सीमा का पालन किया जा रहा है तो मैं उसे खरीदना जारी रखूंगा।’’

अमेरिका ने पिछले सप्ताह रूस पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध खत्म करने का दबाव बनाने के लिए रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगा दिए थे। अन्य प्रमुख उत्पादक, सुरगुटनेफ्टेगास पीएओ और गजप्रोम नेफ्ट पहले ही ब्लैक लिस्ट में डाल दिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कंपनियां यह समझने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रही हैं कि वे रूस में गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं से कितना तेल खरीद सकती हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement