facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इरा बिंद्रा होंगी रिलायंस की HR हेड, मुकेश अंबानी किया ऐलान

नियुक्ति की घोषणा खुद मुकेश अंबानी ने की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि RIL बड़े पैमाने पर HR re-structuring से खुद को slim और profitable होने की कोशिश में है।

Last Updated- December 14, 2024 | 4:05 PM IST
Ira Bindra will be the HR head of Reliance Group, Mukesh Ambani announced

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में जन, नेतृत्व और प्रतिभा के नए समूह अध्यक्ष (Group President) के रूप में इरा बिंद्रा की नियुक्ति की घोषणा की है। अंबानी तेल से लेकर दूरसंचार तक के क्षेत्र में काम करने वाले इस समूह में जन नीतियों (HR policies) को बदलने पर विचार कर रहे हैं। सामान्यतः इसके कार्यात्मक प्रमुख वरिष्ठ स्तर पर प्रतिभाओं की नियुक्ति की घोषणा करते हैं और हाल के समय में बिंद्रा पहली व्यक्ति हैं जिनकी नियुक्ति की घोषणा स्वयं रिलायंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने की है।

इरा बिंद्रा को पूरे रिलायंस ग्रुप में बदलाव लाने के लिए नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही रिलायंस में अभूतपूर्व स्तर पर मानव संसाधन परिवर्तन की संभावना है। बिंद्रा (47) समूह की सर्वशक्तिशाली कार्यकारी समिति में शामिल होने वाली पहली गैर-पारिवारिक महिला और सबसे कम उम्र की महिला होंगी।

अंबानी ने एक आंतरिक संगठन घोषणा में कहा, “बिंद्रा अमेरिका के मेडट्रॉनिक से हमारे साथ जुड़ी हैं, जहां वह मानव संसाधन प्रमुख और वैश्विक क्षेत्रों की उपाध्यक्ष थीं। रिलायंस में समूह अध्यक्ष – जन और प्रतिभा के रूप में वह मेरे, ईशा, आकाश, अनंत और पूरे कार्यकारी समिति के साथ मिलकर हमारी कंपनी में लोगों, संस्कृति और नेतृत्व के लिए परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगी।”

दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से 1998 में स्नातक बिंद्रा ने 1999 में नीदरलैंड के मास्ट्रिच स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मई, 2018 में मेडट्रॉनिक में शामिल होने से पहले जीई कैपिटल, जीई इंडिया, जीई हेल्थकेयर और जीई ऑयल एंड गैस के साथ काम किया।

First Published - December 14, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट