facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Iran-Israel conflict: Air India ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, भारत से तेल अवीव नहीं जाएगी फ्लाइट

Advertisement

दिल्ली से तेल अवीव के लिए Air India की फ्लाइट को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:50 AM IST
Air India

Tata Group की कंपनी एयर इंडिया ने ईरान और इजराइल के बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल के लिए अपनी सारी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि अब तेल अवीव के लिए दिल्ली से (Delhi to Tel Aviv)  एयर इंडिया की फ्लाइट रोक दी गई है।

बता दें कि एयरलाइन ने 7 अक्टूबर, 2023 को भारत और इजराइल के बीच अपनी उड़ान सेवा बंद कर दी थी, क्योंकि उस दौरान इजराइल और हमास के बीच जंग (Israel-hamas war) काफी तेज हो गई थी और सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा था। बाद में फिर से 3 मार्च 2024 को कंपनी ने दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान सेवा शुरू की मगर आज फिर से इसे अस्थायी तौर पर सस्पेंड करना पड़ा।

ईरान और इजराइल के बीच आया अमेरिका

गौरतलब है कि ईरान और इजराइल के बीच हमले काफी तेज हो गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने आज इजराइल और अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके द्वारा इजराइली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले के जवाब में कोई कार्रवाई की गई, तो उसका गलत खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसा ईरान की तरफ से तब आया है जब इजराइल ने कहा कि ‘अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है’।

दोनों कट्टर दुश्मन देशों के बीच युद्ध छिड़ने और इसमें अमेरिका को भी शामिल किए जाने से खतरा औऱ भी बढ़ सकता है क्योंकि अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के साथ संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन अपनी सेना और इजराइल की रक्षा करने में वह संकोच नहीं करेगा।

बढ़ते तनाव के बीच दिक्कतों का सामना कर रहीं एयरलाइन

गौरतलब है ईरान ने शनिवार रात यानी 13 अप्रैल को इजराइल पर 200 से ज्यादा प्रोजेक्टाइल लॉन्च किए, जिनमें दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें और ड्रोन शामिल थे। ऐसे में इजरायल से आने-जाने वाली और भी उड़ानें निलंबित होने की संभावना है।

एयर इंडिया के अलावा Tata Group की ही एयरलाइन कंपनी विस्तारा (Vistara) ने ईरानी हवाई क्षेत्र (Iranian airspace) से बचने की घोषणा की है और यात्रियों (passengers) और चालक दल (crew) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों के लिए लंबे मार्ग अपना रही हैं। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय एयरलाइंस यूरोप और मध्य पूर्व (Middle East) के लिए हवाई मार्ग बदल रही हैं।

Swiss International Air Lines ने भी निरस्त की सेवाएं

इसके अलावा स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स (Swiss International Air Lines ) ने भी अगली सूचना तक यानी अस्थायी तौर पर ही तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें सस्पेंड कर दी है। जर्मन कैरियर लुफ्थांसा (Lufthansa) के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि उसके सभी विमान ईरान, इराक और इजराइल के हवाई क्षेत्रों से बच रहे थे, जिससे भारत और सिंगापुर से उड़ानों में देरी हो रही थी।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement