facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IRB Infra का टोल कलेक्शन अगस्त में 24% बढ़कर 417 करोड़ रुपये

Advertisement

IRB Infra के अनुसार, 13 टोल में से महाराष्ट्र के आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड का कुल राजस्व संग्रह में सबसे अधिक 141.1 करोड़ रुपये का योगदान रहा।

Last Updated- September 11, 2023 | 1:59 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infra) लिमिटेड का टोल संग्रह अगस्त 2023 में 24 प्रतिशत बढ़कर 417.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल अगस्त में टोल संग्रह 336 करोड़ रुपये रहा था।

बयान के अनुसार, 13 टोल में से महाराष्ट्र के आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड का कुल राजस्व संग्रह में सबसे अधिक 141.1 करोड़ रुपये का योगदान रहा। मासिक आधार पर राजस्व संग्रह में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जुलाई 2023 में राजस्व संग्रह 365 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : SIAM August data: पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री में 9 फीसदी का इजाफा, टू-व्हीलर की मांग स्थिर

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ मुरारका ने कहा, ‘‘ हमने हैदराबाद ओआरआर परियोजना जोड़ी है। आगामी त्योहारी सीजन के साथ-साथ गुजरात में सामाखियाली संतालपुर बीओटी परियोजना पर टोल संग्रह शुरू होने से राजस्व संग्रह बढ़ने की उम्मीद है।’’

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (आईआरबी इंफ्रा) लिमिटेड ने हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) को 7,380 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करने की 12 अगस्त को घोषणा की थी।

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने बयान में कहा था कि भुगतान के बाद उसकी विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) आईआरबी गोलकुंडा एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने हैदराबाद ओआरआर के नाम से प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर टोल संग्रह शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Byju’s के ऐलान ने कर दिया कर्जदाताओं को हैरान, कहा- चुका देंगे 6 महीने के भीतर पूरा लोन

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement