facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRDAI ने जीवन और गैर जीवन बीमा कंपनियों के लिए EOM सीमा जारी की

Advertisement

जीवन बीमा कंपनियों के लिए व्यक्तिगत जोखिम पॉलिसियों पर ईओएम सीमा 10% से बढ़कर 14% की गई

Last Updated- November 15, 2023 | 11:59 PM IST
insurance sector

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीAI) ने जीवन और गैर जीवन बीमा कंपनियों दोनों के कमीशन सहित प्रबंधन के व्यय (ईओएम) को लेकर मसौदा (एक्सपोजर ड्राफ्ट) जारी किया है। यह मसौदा नियमन समीक्षा समिति (आरआरसी) की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है।

बीमा नियामक ने परिषदों को निर्देश दिया है कि वे एक आरआरसी का गठन करें, जिसमें सभी हिस्सेदार समूहों के प्रतिनिधि शामिल हों। इसका मकसद कारोबार सुगमता को बढ़ावा देना और नियमन को सरल बनाना है, जिससे वे अधिक प्रभावी हो सकें।

मसौदे में जनरल इंश्योरेंस और एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के प्रबंधन व्यय की सीमा क्रमशः 30 प्रतिशत और 35 प्रतिशत बरकरार रखी है।

मसौदे में नियामक ने कहा है कि जीवन बीमाकर्ताओं को साल के दौरान मिलने वाले सभी एकल प्रीमियम पर 5 प्रतिशत से अधिक राशि नहीं व्यय करनी चाहिए। साथ ही समूह शुद्ध जोखिम वाली पॉलिसियों पर साल के दौरान प्राप्त सभी एकल प्रीमियम के लिए यह सीमा 10 प्रतिशत रखी गई है।

मसौदे में सभी व्यक्तिगत जोखिम वाली पॉलिसियों के लिए सीमा पहले तय की गई 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दी गई है। एक साल की नवीकरण वाली समूह पॉलिसियों से मिलने वाले प्रीमियम पर यह सीमा 15 प्रतिशत थी।

 

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement