facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IREDA का बड़ा ऐलान! Q2 नतीजों की तारीख तय, शानदार प्रदर्शन के बीच दमदार रिजल्ट की उम्मीद

Advertisement

14 अक्टूबर को आएंगे Q2 रिजल्ट, निवेशकों की नजर कंपनी के मुनाफे और लोन डिस्बर्समेंट पर

Last Updated- October 10, 2025 | 7:17 AM IST
IREDA Q2 Results

IREDA Q2 Results: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने अपनी दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) के वित्तीय नतीजों की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को होगी। इस मीटिंग में कंपनी के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड वित्तीय नतीजे को मंजूरी दी जाएगी। यह नतीजे क्वार्टर और आधे साल (हाफ ईयर) दोनों के लिए जारी किए जाएंगे।

9 अक्टूबर (गुरुवार) दोपहर में IREDA का शेयर BSE पर ₹149.15 पर हल्की बढ़त के साथ ट्रेड हुआ। निवेशक रिजल्ट से पहले स्थिर रुख अपना रहे हैं और कंपनी के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं।

दूसरी तिमाही में जबरदस्त बिजनेस ग्रोथ

इस तिमाही में IREDA ने बिजनेस के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 में कुल ₹33,148 करोड़ के लोन सैंक्शन किए, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹17,860 करोड़ से 86% ज्यादा है। वहीं लोन डिस्बर्समेंट (जारी किए गए लोन) ₹15,043 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹9,787 करोड़ था। यानी 54% की तेज़ बढ़त दर्ज हुई। इन आंकड़ों से साफ है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मांग तेजी से बढ़ रही है और IREDA इस मौके का फायदा उठा रही है।

यह भी पढ़ें: TCS Q2FY26 Result: मुनाफा 1.3% बढ़कर ₹12,075 करोड़ हुआ, आय बढ़ी लेकिन कर्मचारियों की संख्या घटी

IPO के बाद लगातार मजबूत प्रदर्शन

IREDA ने नवंबर 2023 में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें शेयर की कीमत ₹32 तय की गई थी। लिस्टिंग के दिन शेयर ₹50 पर खुला, यानी निवेशकों को 56% का शानदार लिस्टिंग गेन मिला। तब से अब तक कंपनी का शेयर कई गुना बढ़ चुका है और बिज़नेस भी तेजी से विस्तार कर रहा है। इसलिए बाजार को अब तिमाही नतीजों से बड़ी उम्मीदें हैं।

निवेशकों की नजर 14 अक्टूबर पर

लोन ग्रोथ के मजबूत आंकड़े आने के बाद अब निवेशक यह जानना चाहते हैं कि कंपनी की आय (Revenue), मुनाफा (Profit) और एसेट क्वालिटी में कितना सुधार हुआ है। 14 अक्टूबर को आने वाले Q2 रिज़ल्ट यह तय करेंगे कि IREDA आने वाले समय में कितना और आगे बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: जुलाई की छंटनी के बाद TCS के कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से कम हुई

IREDA क्या करती है?

IREDA एक मिनीरत्न (कैटेगरी-I) सरकारी कंपनी (PSU) है, जो नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के तहत काम करती है। इसकी स्थापना 1987 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) के रूप में की गई थी। कंपनी का मुख्य काम सोलर, विंड, बायोमास जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता देना है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में IREDA देश की सबसे अहम संस्थाओं में से एक है।

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 7:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement