facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IREDA Q1FY26 results: नवरत्न पीएसयू कंपनी का मुनाफा 36% घटकर ₹246.88 करोड़ रहा , रेवेन्यू 29% बढ़ा

Advertisement

IREDA के शेयर गुरुवार के बाज़ार सत्र में 2.26% की बढ़त के साथ ₹169.65 पर बंद हुए। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे घोषित किए।

Last Updated- July 10, 2025 | 8:30 PM IST
IREDA Q2 Results

IREDA Q1FY26 results: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) ने गुरुवार, 10 जुलाई को अप्रैल से जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए। सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 35.6% गिरकर ₹246.88 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹383.70 करोड़ था।

तिमाही आधार पर (QoQ) आधार पर कंपनी का मुनाफा 50.8% यानी आधे से ज्यादा घट गया है। पिछली तिमाही (Q4FY25) में यह ₹501.79 करोड़ था।

IREDA की कमाई 29% बढ़ी

इस नवरत्न पीएसयू कंपनी की ऑपरेशन से रेवेन्यू जून 2025 को समाप्त तिमाही में लगभग 29% बढ़कर ₹1,947.60 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹1,510.27 करोड़ थी।

FY26 की पहली तिमाही में IREDA का कुल खर्च 37% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,654.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,034.96 करोड़ था।

Also Read: TCS Q1 Results: दिग्गज आईटी कंपनी को ₹12,760 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू में मामूली गिरावट; शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

IREDA के शेयरों में 2.26% की तेजी

इरेडा के शेयर गुरुवार के बाज़ार सत्र में 2.26% की बढ़त के साथ ₹169.65 पर बंद हुए। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे घोषित किए।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement