facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या भारत को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने वाली है Starbucks? Tata Consumer Products ने खबरों पर दिया अपडेट

Advertisement

Tata और अमेरिकी कंपनी Starbucks Corporation का 50:50 का जॉइंट वेंचर है।

Last Updated- December 20, 2024 | 2:43 PM IST
Starbucks
Representative image

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने उन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि Starbucks भारतीय बाजार से अलविदा कहने वाला है। टाटा ने गुरुवार को एक बयान में इन खबरों को “बिना किसी आधार वाली” यानी बेसलेस बताया है।

बता दें कि टाटा और अमेरिकी कंपनी Starbucks Corporation का 50:50 का जॉइंट वेंचर है। भारत में यह जॉइंट वेंचर Starbucks ब्रांड के नाम से कैफे चेन चलाता है, जो इंडिया की टॉप कैफे चेन में से एक है।

2028 तक 1,000 स्टोर्स तक पहुंचने का लक्ष्य

Starbucks ने सितंबर के अंत तक 70 शहरों में 457 स्टोर्स खोले थे और कंपनी का लक्ष्य FY28 तक इसे 1,000 स्टोर्स तक ले जाने का है।
कंपनी की कमाई (revenue) FY24 में 12% बढ़कर ₹1,218.06 करोड़ पर पहुंच गई, लेकिन तेजी से बढ़ने की इस दौड़ में घाटा ₹24.97 करोड़ (FY23) से उछलकर ₹79.97 करोड़ हो गया।

विज्ञापन और प्रमोशन पर खर्च 26.8% बढ़कर ₹43.20 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि रॉयल्टी ₹86.15 करोड़ रही। ये आंकड़े Tofler से सामने आए हैं।

TCPL के MD और CEO सुनील डी’सूजा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि उनका फोकस भारत में Starbucks की चेन को बड़े पैमाने पर विस्तार देने पर है, न कि अभी स्टोर की कमाई पर।

स्टारबक्स ने उन रिपोर्ट्स पर सफाई दी है, जिनमें कहा गया था कि कंपनी इंडिया से ऑपरेशन बंद करने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेटिंग कॉस्ट ज्यादा होने, लॉसेस बढ़ने और लोकल सस्ते ऑप्शंस के चलते कंपनी यह फैसला ले सकती है।

स्टारबक्स की तरफ से PTI को दिए गए एक बयान में D’souza ने कहा, “हम क्लियर हैं कि स्टोर की प्रॉफिटेबिलिटी कोई इशू नहीं है। जब हम स्केल पर पहुंचेंगे, तो प्रॉफिट जनरेट कर पाएंगे।”

इसके बाद, टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी TCPL ने गुरुवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस आर्टिकल में दी गई जानकारी “बेसलेस” है।

बता दें कि स्टारबक्स ने अक्टूबर 2012 में टाटा ग्रुप के साथ जॉइंट वेंचर के जरिए इंडिया में एंट्री की थी। इंडिया का पहला स्टारबक्स स्टोर मुंबई के एल्फिंस्टन बिल्डिंग में खोला गया था।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement