facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Palestine War: हमास से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा एक्शन, ‘X’ ने हटाए सैकड़ों अकाउंट्स

Advertisement

X ने जानकारी दी, ‘‘संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक, ‘एक्स’ ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट की पहचान की है और उन्हें सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है।’’

Last Updated- October 12, 2023 | 11:06 PM IST
X, formerly Twitter

अरबपति कारोबारी एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) ने इजराइल पर हमले के बाद से आतंकवादी समूह हमास से जुड़े सैकड़ों ‘अकाउंट’ को हटा दिया है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘एक्स’ पर हमास से संबंधित सामग्री को भी हटा दिया गया है। याकारिनो ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोशल मीडिया मंच पर अवैध सामग्री को नियंत्रित करने के लिए ‘एक्स’ द्वारा किए गए प्रयासों की रूपरेखा तैयार की गई है। यूरोपीय संघ (ईयू) के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी मांगी थी कि इजराइल-हमास युद्ध के दौरान ‘एक्स’ ईयू के डिजिटल नियमों का कैसे अनुपालन कर रहा है। इसके जवाब में याकारिनो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये एक पत्र में कहा, ‘‘संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक, ‘एक्स’ ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट की पहचान की है और उन्हें सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है।’’

यह भी पढ़ें : इजराइल में सुरक्षित हैं TCS के 250 कर्मचारी, कंपनी ने दी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया मंच इस संकट के दौरान पहचानी गई फर्जी सामग्री का आनुपातिक और प्रभावी ढंग से आकलन और समाधान कर रहा है।’’ यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को अवैध सामग्री पर नियंत्रण के लिए अपने मंचों पर निगरानी बढ़ानी होगी।

याकारिनो ने कहा, ‘‘आतंकवादी संगठनों या हिंसक चरमपंथी समूहों के लिए ‘एक्स’ पर कोई जगह नहीं है और हम इस तरह के अकाउंट को हटाना जारी रखेंगे।’’

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement