facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT कंपनियों की इनकम में तीसरे क्वार्टर में 14 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई

Advertisement
Last Updated- January 15, 2023 | 7:16 PM IST
Infosys Q4 Results

भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सर्विस कंपनियों ने दिसंबर क्वार्टर के दौरान सालाना आधार पर 14-20 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। इस दौरान इस सेक्टर की कंपनियों को वैश्विक अनिश्चितताओं और उतार-चढ़ाव का सामना किया। यह उम्मीद भी बनी हुई है कि लागत और व्यावसायिक पहलू तकनीकी मांग को बढ़ावा देंगे।

आईटी कंपनियों के कमाई के आंकड़े टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के साथ आने शुरू हुए। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मंदी और भू-राजनीतिक तनाव के आसपास विश्लेषकों की निराशाजनक भविष्यवाणी के बीच ये नतीजे आए।उद्योग के दिग्गजों ने कहा कि वे वैश्विक अर्थव्यवस्था और संकेतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

कुल मिलाकर शीर्ष आईटी कंपनियों का राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 14-20 प्रतिशत तक बढ़ा। इसी तरह पिछली तिमाही के मुकाबले यह वृद्धि तीन प्रतिशत से आठ प्रतिशत के बीच रही।

इसी तरह शीर्ष आईटी कंपनियों का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत (विप्रो) से 19 प्रतिशत (एचसीएल टेक) के बीच बढ़ा। पिछली तिमाही से तुलना करें, तो यह वृद्धि चार प्रतिशत (TCS) से 17 प्रतिशत (HCL Tech) के बीच रही।

समीक्षाधीन तिमाही में TCS का कुल राजस्व 19.1 प्रतिशत बढ़कर 58,229 करोड़ रुपये हो गया। भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा कि कंपनी उत्तरी अमेरिकी और ब्रिटिश परिचालन को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने हालांकि कहा कि यूरोप को लेकर कुछ अल्पकालिक अनिश्चितताएं हैं, जिस पर गहन निगरानी की जरूरत है।

इन्फोसिस का एकीकृत राजस्व दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20.2 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी ने पूरे साल के राजस्व पूर्वानुमान को 16-16.5 प्रतिशत तक बढ़ाकर कई लोगों को चौंका दिया। विप्रो ने अपने नतीजों में खुदरा क्षेत्र में संभावित मंदी की बात कही है। हालांकि, कंपनी चौथी तिमाही को लेकर आशान्वित है।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement