facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT Companies: आईटी उद्योग का इंजीनियरिंग रिसर्च कंपनियों पर दांव

Advertisement

आईटी दिग्गज इंजीनियरिंग आरएंडडी में तेजी से विस्तार कर रहे हैं, अधिग्रहणों के माध्यम से क्षमता का निर्माण कर रहे हैं

Last Updated- June 18, 2024 | 10:05 PM IST
Companies

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनियां लगातार आला दर्जे की कंपनियों का अधिग्रहण कर रही हैं। इनमें ज्यादातर इंजीनियरिंग अनुसंधान और विकास (ईआरऐंडडी) की कंपनियां शामिल हैं क्योंकि यह अधिक विकास वाला ऐसा क्षेत्र है जो राजस्व के नए स्रोत पैदा करने के अवसर दे रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में कॉग्निजेंट ने 1.3 अरब डॉलर में बेल्कन का अधिग्रहण और इस साल की शुरुआत में इन्फोसिस ने 48 करोड़ डॉलर में इन-टेक का और 3.4 करोड़ डॉलर में इनसेमी का दोहरा अधिग्रहण किया जो इस रुझान के स्पष्ट संकेतक हैं।

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्य अधिकारी रवि कुमार एस ने कहा, ‘हमारा मानना है कि बेल्कन के अधिग्रहण से बड़े और तेजी से बढ़ते इंजीनियरिंग आरऐंडडी सेवाओं के बाजार में कॉग्निजेंट की स्थिति मजबूत होगी।’ इन्फोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और को-डिलिवरी प्रमुख दिनेश राव ने अधिग्रहण के समय कहा था कि डिजिटल इंजीनियरिंग में दशकों के अनुभव के साथ इन्फोसिस अपने इंजीनियरिंग आरऐंडडी की अग्रणी स्थिति मजबूत बनाए हुए है।

इन-टेक, इन्फोसिस टोपाज और हाल में इनसेमी की सेमीकंडक्टर विशेषज्ञता हासिल करने के साथ ही हमने सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहनों के क्षेत्र में ऑटोमोटिव नवोन्मेष के अगले चरण के लिए सफलतापूर्वक गहन क्षमता बना ली है। विश्लेषकों ने उन कई फायदों की ओर इशारा किया, जो आईटी कंपनियों को इन अधिग्रहणों से मिलता है।

जिनोव के अध्यक्ष सिद्धांत रस्तोगी ने कहा, ‘इसके प्राथमिक फायदों में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग आरऐंडडी क्षमताओं तक पहुंच शामिल है, जो कारोबार की मजबूती बढ़ाने, भविष्य के राजस्व के स्रोतों को आकार देने तथा सॉफ्टवेयर और डेटा-संचालित दुनिया में प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। इससे अधिक वृद्धि वाले इंजीनियरिंग आरऐंडडी क्षेत्र में विस्तार आसान होता है।

पारंपरिक आईटी सेवाओं में दो प्रतिशत की स्थिर वृद्धि के मुकाबले इसमें 10 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर की संभावना है। इसमें अधिक मूल्यांकन मिलता है क्योंकि पर्याप्त इंजीनियरिंग आरऐंडडी पोर्टफोलियो वाली कंपनियों को बाजार से बेहतर मूल्यांकन मिलता है।’ बेन ऐंड कंपनी के साझेदार संदीप नायक भी इस बात से सहमत हैं।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement