facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT कंपनियां ‘विफल’ वर्ष के लिए तैयार, अब 2025 पर ध्यान : जेपी मॉर्गन

Advertisement

निफ्टी आईटी इंडेक्स ने पिछले तीन महीनों के दौरान ब्लू-चिप निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- October 05, 2023 | 10:05 PM IST
Indian IT firms set for 'washout' year, focus now on 2025: JP Morgan

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों को उम्मीद है कि निवेशक आगामी दूसरी तिमाही के नतीजों और भारतीय आईटी कंपनियों की टिप्पणियों का विश्लेषण ‘विफल’ रहे वर्ष के बाद वित्त वर्ष 2025 के दौरान सौदों में सुधार के संकेतों के लिहाज से करेंगे।

विश्लेषक अंकुर रुद्र और भाविक मेहता ने एक नोट में कहा है कि इस क्षेत्र के संबंध में हमारा रुख नकारात्मक बना हुआ है क्योंकि हमने अपनी हालिया जांच में मांग में कोई सार्थक वृद्धि नहीं देखी है। हमें लगता है कि संपूर्ण स्थिति पिछली तिमाही की तरह सकारात्मक नहीं है।

इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएलटेक समेत सभी प्रमुख आईटी कंपनियां पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि ग्राहक, जिनमें से अधिकांश अमेरिका के हैं, अपना आईटी खर्च कम कर रहे हैं, सौदों में विलंब कर रहे हैं और यहां तक कि उन्हें रद्द भी कर रहे हैं क्योंकि आर्थिक वृद्धि धीमी हो गया है तथा ब्याज दरों में लंबे समय तक बढ़ोतरी की आशंका है।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों ने मान लिया है कि वित्त वर्ष 2024 विफल हो गया है और उन्होंने अपना ध्यान वित्त वर्ष 2025 पर केंद्रित कर दिया है, जिससे उन्हें सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निफ्टी आईटी इंडेक्स ने पिछले तीन महीनों के दौरान ब्लू-चिप निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement