facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IT कंपनी ने किया stock split का ऐलान, दो हिस्सों में बंटेंगे शेयर, नोट करें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

Ksolves India ने बताया कि शेयर स्प्लिट 1:2 के अनुपात में होगा।

Last Updated- January 21, 2025 | 11:11 AM IST
Stock Split

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Ksolves India ने अपने शेयरों को स्प्लिट करने का ऐलान किया है। कंपनी ने 6 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

1 शेयर से बनेंगे 2 शेयर

Ksolves India ने बताया कि शेयर स्प्लिट 1:2 के अनुपात में होगा। मतलब, हर 1 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 10 रुपये) अब 2 शेयरों में बंटेगा, जिनकी फेस वैल्यू 5 रुपये होगी। शेयर स्प्लिट से शेयर की संख्या भले ही बढ़ जाएगी, लेकिन शेयरधारकों के निवेश की कुल कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को Ksolves का शेयर 970.65 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 0.12% नीचे था। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 1,146 करोड़ रुपये है।

Ksolves के शानदार नतीजे

कंपनी ने Q3FY25 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। ऑपरेशनल रेवेन्यू 32.7% बढ़कर 37.70 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 28.42 करोड़ रुपये था। कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) भी 15.5% सालाना और 12.3% तिमाही आधार पर बढ़ा। दिसंबर 2024 में प्रति शेयर आय (EPS) ₹8.70 दर्ज की गई, जो पिछले साल ₹7.54 थी।

Ksolves क्यों है खास?

Ksolves India, आईटी इंडस्ट्री की कंपनी है, जो बिग डेटा और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम करती है। सबसे बड़ी बात, कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त है और अपनी ग्रोथ को आंतरिक संसाधनों से फंड करती है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement