facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT दिग्गज HCLTech ने किया अमेरिकी कंपनी ServiceNow के साथ GenAI को लेकर करार, शेयरों में गिरावट

Advertisement

HCLTech Gen-AI Solution: HCLTech और ServiceNow मिलकर लंदन, न्यूयॉर्क और नोएडा में एक ServiceNow बिजनेस यूनिट और 'फ्लूइड नाउ' (Fluid NOW) सेंटर ऑफ एक्सलेंस लॉन्च करेंगे

Last Updated- March 07, 2024 | 3:21 PM IST
HCL Tech Q4 results

भारत की IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTech) ने आज अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विसनाउ (ServiceNow) के साथ डिजिटल वर्कफ्लो में तेजी लाने के लिए करार किया है। इस सौदे के तहत ServiceNow भारत की HCLTech को जनरेटिव ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (GenAI) सॉल्यूशन्स प्रदान करेगी। हालांकि, सौदे की रकम के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

HCLTech ServiceNow के बीच क्या है समझौता?

एक्सचेंजों को दिए गए बयान में कंपनी ने कहा कि नई ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत, HCLTech ServiceNow के सभी प्रोडक्ट्स के जरिये कंसल्टिंग, डिजाइन, प्रोग्राम्स को लागू करने और मैनेज करने जैसी सेवाएं प्रदान करेगी।

Fluid NOW और ServiceNow business unit होगी लॉन्च

इसके अलावा, HCLTech और ServiceNow दोनों कंपनियों के लिए लंदन, न्यूयॉर्क और नोएडा में एक ServiceNow बिजनेस यूनिट और ‘फ्लूइड नाउ’ (Fluid NOW) सेंटर ऑफ एक्सलेंस लॉन्च करेंगे, ताकि दोनों कंपनियों की तरफ से लेटेस्ट GenAI सॉल्यूशन्स को एक्सप्लोर किया जा सके।

क्या कहा कंपनी ने?

HCLTech के CEO और MD सी विजयकुमार ने कहा, ‘हमें अपने ग्राहकों को GenAI के माध्यम से वैल्यू अनलॉक करने में सक्षम बनाने के लिए ServiceNow के साथ अपनी साझेदारी को दोगुना करने में खुशी हो रही है।’

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि GenAI सॉल्यूशन्स की वजह से लागत में बचत होगी और एक-दूसरे डिपॉर्टमेंट के बीच काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

क्या करती है HCLTech?

बता दें कि HCLTech एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसका हेड क्वार्टर नोएडा में है। कंपनी करीब 60 देशों में फैली हुई है और इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 2,24,000 है। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड, AI और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में सॉल्यूशन्स प्रदान करती है।

इसके सर्विस पोर्टफोलियो में आईटी सर्विस मैनेजमेंट (ITSM), एंटरप्राइज सर्विस मैनेजमेंट (ESM), IT ऑपरेशन मैनेजमेंट (ITOM) शामिल हैं।

जानिये ServiceNow के बारे में

ServiceNow एक अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी है जो कंपनियों को उद्यम संचालन के लिए डिजिटल वर्कफ़्लो मैनेज करने में मदद करने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग समाधान (cloud computing solutions ) डेवलप करती है।

शेयरों में गिरावट

कंपनी की तरफ से समझौते के ऐलान के बाद भी इसके शेयरों पर खास असर देखने को नहीं मिला। HCLTech के शेयर आज NSE पर 3:09 बजे 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 1,638.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयरों में अधिकतम 1,654.55 के हाई लेवल तक पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement