facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में IT खर्च 2024 में 10.7% बढ़कर 124.6 अरब डॉलर होगा

Advertisement

उपकरण और आईटी सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Last Updated- November 28, 2023 | 10:22 PM IST
IT Expense

देश का आईटी व्यय साल 2024 में कुल 124.6 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो साल 2023 से 10.7 प्रतिशत अधिक है। गार्टनर के नवीनतम पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई है। साल 2023 में स्थिर वृद्धि (-0.5 प्रतिशत) रहने के बाद ऐसा होगा। सॉफ्टवेयर, आईटी सेवा और उपकरणों से इसे बढ़ावा मिलेगा।

पिछले साल की तुलना करने पर इस व्यय में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी उपकरण और आईटी सेवा क्षेत्र में होगी। गार्टनर का अनुमान है कि साल 2024 में उपकरणों पर व्यय बढ़कर 10 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि साल 2023 में यह -7 प्रतिशत रहा है।

इसी तरह साल 2023 के दौरान आईटी सेवाओं में 6.5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, लेकिन साल 2024 में 14.6 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। गार्टनर के उपाध्यक्ष (टीम मैनेजर) नवीन मिश्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारतीय संगठनों से उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान परिचालन दक्षता में सुधार और आईटी प्रतिभा की चल रही कमी दूर करने के रणनीतिक प्रयास के रूप में एआई और ऑटोमेशन में निवेश करेंगे।

भारत में आईटी व्यय का रुझान वैश्विक रुझान के समान ही है। गार्टनर ने भविष्यवाणी की है कि साल 2023 के 3.5 प्रतिशत की तुलना में साल 2024 में कुल वृद्धि आठ प्रतिशत रहेगी। साल 2024 के दौरान आईटी सेवाओं में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि नजर आएगी, जबकि साल 2023 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि रही।

हालांकि चर्चा का विषय बनी हुई जेनेरेटिव एआई साल 2025 तक व्यय का बड़ा कारक नहीं होगा। गार्टनर के विशिष्ट उपाध्यक्ष विश्लेषक जॉन डेविड लवलॉक ने कहा ‘साल 2023 और 2024 में आईटी का काफी कम खर्च जेनएआई से जुड़ा होगा।’ उन्होंने कहा कि हालांकि परिचालन दक्षता बढ़ाने और आईटी प्रतिभा अंतराल को पाटने के लिए संगठन एआई तथा ऑटोमेशन में निवेश करना जारी रखे हुए हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement