facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईटी सिस्टम पर हुए हमले से कुछ कारोबार का राजस्व प्रभावित होने की आशंका: Sun Pharma

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 5:49 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

दवा कंपनी सन फार्मा (Sun pharma) ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में उसकी आईटी प्रणाली पर हुए हमले का असर उसके कुछ कारोबार के राजस्व पर पड़ेगा।

इसके व्यापक असर को रोकने के कदमों के तहत कंपनी ने अपने नेटवर्क को अलग कर दिया है और जानकारियों को फिर से प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सन फार्मा ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘इन कदमों के चलते कंपनी का व्यावसायिक परिचालन प्रभावित हुआ है। कुछ कारोबार के राजस्व में कमी आ सकती है।’’

सन फार्मा ने घटना की जानकारी दो मार्च को दी थी। उसने कहा था कि घटना के असर को बढ़ने से रोकने तथा कम करने के लिए उसने कदम उठाए हैं।

कंपनी ने कहा कि ये कदम अभी जारी हैं और कंपनी वैश्विक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही है, सुरक्षा उपाय भी उसने बढ़ा दिए हैं। इस साइबर हमले की जिम्मेदारी एक रैनसमवेयर समूह ने ली थी।

सन फार्मा ने बताया था, ‘‘इस घटना का कंपनी की आईटी प्रणाली पर असर पड़ा जिसमें कुछ फाइल प्रणाली में सेंध लगना और कंपनी के कुछ आंकड़़ों और निजी आंकड़ों की चोरी होना शामिल है।’’

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement