facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT में दिखेगी सुस्त रफ्तार, दो अंक की वृद्धि की उम्मीद कम

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के दौरान नजर आएगी धीमी वृद्धि

Last Updated- October 01, 2023 | 9:58 PM IST
Companies

जुलाई से सितंबर वाली तिमाही या वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही भारतीय आईटी सेवा उद्योग के लिए हमेशा मजबूत तिमाही रहती है। हालांकि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही धीमी रहने के आसार हैं और इसके साथ ही दो अंक की वृद्धि की उम्मीद अब वित्त वर्ष 25 की ओर खिसक रही है।

हालांकि विश्लेषकों को उम्मीद है कि रिकॉर्ड स्तर का कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) होने की रफ्तार जारी रहेगी, जैसा कि पिछली दो तिमाहियों के दौरान हुआ है। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में अधिकांश बड़ी और मिडकैप आईटी सेवा फर्मों द्वारा किए गए टीसीवी अधिक स्तर पर रहे हैं, लेकिन इससे राजस्व वृद्धि नहीं हुई है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के मामले में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को उम्मीद है कि बड़ी कंपनियों के संबंध में पिछले साल की तुलना में राजस्व वृद्धि घटकर (ऋणात्मक) 2.9 से 3.2 प्रतिशत रह जाएगी। कोटक के कवलजीत सलूजा, सतीश कुमार एस और वामशी कृष्ण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है ‘हमें टियर 1 आईटी के लिए पिछली तिमाही की तुलना में स्थिर मुद्रा के आधार पर (ऋणात्मक) 0.6 से 0.8 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर की उम्मीद है, जो सीजनल रूप से मजबूत रहने वाली तिमाही के मामले में कमजोर है।’

इस धीमी रफ्तार के कुछ कारणों में वैकल्पिक कार्यक्रमों में मंदी, पहले से किए जा चुके सौदों के कार्यान्वयन में देरी और बीएफएसआई कार्यक्षेत्र में धीमी वृद्धि शामिल है। अधिक लागत वाले सौदों की ओर झुकाव एक्सेंचर के परिणामों में भी दिखाई दिया है, जहां उसने कहा है कि इस इजाफे की अगुआई आउटसोर्सिंग (9.8 प्रतिशत तक) और कम वैकल्पिक खर्चों के संबंध में पिछले साल के मुकाबले परामर्श में 1.6 प्रतिशत की कमी आई है।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में धीमी वृद्धि दर्ज करने से कंपनियों के लिए पूरे वित्त वर्ष के लिए दो अंक की वृद्धि हासिल करने की संभावना ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। टीसीएस प्रबंधन ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद ऐसी स्थिति की चेतावनी दी थी।

मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक एन गणपति सुब्रमण्यम ने नतीजों के बाद मीडिया ब्रीफिंग में कहा था ‘यह देखते हुए कि अप्रैल-जून के अंत में हम कहां हैं, यह (संपूर्ण वर्ष में दो अंकों की वृद्धि) हासिल करना लंबा लक्ष्य है। लेकिन प्रबंधन के रूप में हमारा ध्यान हमेशा अवसरों पर केंद्रित रहता है, हम विकास करेंगे।’ धीमी राजस्व वृद्धि की वजह से इस तिमाही के दौरान मार्जिन में बहुप्रतीक्षित वृद्धि भी धीमी रहने के आसार हैं।

आईटी क्षेत्र की वृद्धि के संबंध में जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारा मानना है कि मार्जिन में सुधार के लिए सबसे बड़ा प्रेरक कर्मचारी के साथ-साथ उप अनुबंध लागत होनी चाहिए। उद्योग में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों और कर्मचारियों द्वारा छोड़कर जाने की दर की वजह से ये लागत कोविड-19 से पहले के स्तर की तुलना में बहुत अधिक बढ़ गई है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement