facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Block Deal: आज हो सकती है बड़ी ब्लॉक डील, बड़े विदेशी निवेशक शेयर खरीदने के लिए तैयार

Advertisement

ITC Block Deal: एफआईआई यानि विदेशी संस्थागत निवेशक जैसे Capital International, GIC Singapore ब्लॉक डील में शामिल हो सकते है।

Last Updated- March 13, 2024 | 8:57 AM IST
ITC Limited

आज बाजार में सबकी नजर ITC पर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ITC में आज ब्लॉक डील के जरिए BAT अपना हिस्सा बेच सकता है। इस बारे में सीएनबीसी आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। खबर के मुताबिक ITC में 16,775 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। ऐसा माना जा रहा है कि BAT ब्लॉक डील से 3.5% तक हिस्सा बेच सकता है। ये ब्लॉक डील CMP से अधिकतम 5% डिस्काउंट पर हो सकती है।

डील की डिटेल को लेकर बात करें तो खबरों के अनुसार इसके लिए प्राइस बैंड 384-400.25 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। वहीं इस डील के लिए Citi, Bofa को ब्रोकर नियुक्त किया जा सकता है।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, कर्ज में डूबी सिगरेट बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) ने मंगलवार को इस डील को लेकर पुष्टि कर दी थी। BAT ने एक बयान में कहा, “यदि उचित होगा तो आगे की घोषणा जल्द की जाएगी.”

क्या है BAT कंपनी
ITC में ब्लॉक डील करने वाली कंपनी BAT (BRITISH AMERICAN TOBACCO) एक ब्रिटिश कंपनी है. ये कंपनी एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी है जो सिगरेट, तंबाकू और अन्य निकोटीन प्रोडक्ट्स तैयार करती है।

बड़े विदेशी निवेशक शेयर खरीदने के लिए तैयार- सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एफआईआई यानि विदेशी संस्थागत निवेशक जैसे Capital International, GIC Singapore ब्लॉक डील में शामिल हो सकते है। वहीं, घरेलू फंड्स जैसे ICICI Pru MF, Birla MF भी शेयर खरीदने के इच्छुक है।

गिरे ITC के शेयर
इस बीच, आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को शेयर में करीब 4.95 प्वाइंट्स की गिरावट आई, ये गिरावट करीब -1.21% की रही है। बीते 1 साल में 4.24 फीसदी और 3 साल में 97.10 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement