facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Block Deal: ब्लॉक डील के बाद शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, BAT ने 17,500 करोड़ रुपये में बेची हिस्सेदारी

Advertisement

इस ब्लॉक डील के बाद अह ITC में BAT की हिस्सेदारी 25.5 फीसदी पर आ जाएगी। पहले ये हिस्सेदारी 29 फीसदी थी।

Last Updated- March 13, 2024 | 1:39 PM IST
ITC Q1FY24 results: Net profit rises 16% to Rs 5,180 cr, revenue down 6%

ITC Block Deal: सुबह से ही बाजार में ITC की ब्लॉक डील को लेकर खबरें तेज रहीं। बाजार खुलते ही आज यानी 13 मार्च को ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) में अपनी करीब 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। ब्लॉक डील के जरिए इस हिस्सेदारी को 17,491 करोड़ रुपये में बेचा गया।

बता दें, BAT आईटीसी कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। ब्लॉक डील के बाद आईटीसी के शेयर दिन के कारोबार में करीब 7% तक बढ़ गए। सुबह 9.45 बजे के करीब, आईटीसी के शेयर एनएसई पर 5.67 फीसदी की तेजी के साथ 427.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

BAT कंपनी
ITC में ब्लॉक डील करने वाली कंपनी BAT (BRITISH AMERICAN TOBACCO) एक ब्रिटिश कंपनी है. ये कंपनी एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी है जो सिगरेट, तंबाकू और अन्य निकोटीन प्रोडक्ट्स तैयार करती है। BAT करीब 1900 के दशक की शुरुआत से ही किसी न किसी तरह से ITC में शेयरधारक रहा है। इस ब्लॉक डील के बाद अह ITC में BAT की हिस्सेदारी 25.5 फीसदी पर आ जाएगी। पहले ये हिस्सेदारी 29 फीसदी थी।

BAT द्वारा हिस्सेदारी बिक्री की खबरों के बीच ITC के शेयरों में अपने चरम से लगभग 20% की गिरावट आई है और साल-दर-साल (YTD) 13% से अधिक की गिरावट आई है। विश्लेषकों का मानना ​​है कि आईटीसी के शेयरों में गिरावट आकर्षक वैल्यूएशन के साथ खरीदारी का अवसर प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement