facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Q4 Results: नतीजों के साथ घोषित होगा डिविडेंड, होटल डीमर्जर के बाद मिलेगा दूसरा कैश रिवॉर्ड!

Advertisement

ITC Q4 Results: इस मीटिंग में यह भी तय हो सकता है कि डिविडेंड की राशि कितनी होगी, और किस तारीख को उसे रिकॉर्ड किया जाएगा

Last Updated- May 22, 2025 | 9:57 AM IST
ITC Share Price

ITC Q4 Results: ITC लिमिटेड आज, 22 मई 2025 को चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा कर सकती है। कंपनी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 22 मई को आयोजित होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड नतीजों की मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, बोर्ड सालाना डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार करेगा।

इस मीटिंग में यह भी तय हो सकता है कि डिविडेंड की राशि कितनी होगी, और किस तारीख को उसे रिकॉर्ड किया जाएगा (record date)। साथ ही यह भी बताया जा सकता है कि डिविडेंड का भुगतान कब होगा। निवेशक इस घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि इससे उन्हें डिविडेंड के रूप में नकद लाभ मिलने की संभावना है।

Also Read: IndusInd Bank Q4: धोखाधड़ी- ऑडिट गड़बड़ी का असर, 2,329 करोड़ रुपये का घाटा

ITC Hotels के डीमर्जर के बाद दूसरी डिविडेंड घोषणा

जनवरी 2025 में ITC Hotels के डीमर्जर के बाद यह कंपनी की दूसरी डिविडेंड घोषणा होगी। फरवरी 2025 में ITC ने 6.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया। एक बार फरवरी में 6.25 रुपये और फिर जून में 7.50 रुपये।

ITC: डिविडेंड का इतिहास रहा मजबूत

ITC निवेशकों को लगातार अच्छा डिविडेंड देता आया है। 2023 में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया था, जिसमें एक स्पेशल डिविडेंड भी शामिल था और कुल मिलाकर 15 रुपये का लाभांश मिला था। इससे पहले 2022 में 11.50 रुपये और 2021 में 10.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड मिला था। फिलहाल कंपनी का डिविडेंड यील्ड 2.37% है, जो इसे स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है।

Also Read: Q4 Results: IndiGo, NTPC Green से लेकर NALCO तक; Q4 में किस कंपनी ने कितने कमाए?

ITC: शेयर प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव

21 मई को BSE पर ITC का शेयर 432.95 रुपये पर बंद हुआ, जो लाल निशान में था। साल 2025 में अब तक कंपनी के शेयर में करीब 5% की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले तीन सालों में यह शेयर 63% चढ़ा है और पांच सालों में 143% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement