facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पार

Advertisement

इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू (राजस्व) बढ़कर 1,253.70 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 1,060.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था

Last Updated- May 15, 2026 | 5:59 PM IST
ITC Hotels
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ITC Hotels ने शुक्रवार को मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी को ज़बरदस्त मुनाफा हुआ है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) सालाना आधार पर 23.1 फीसदी बढ़कर 317.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 257.85 करोड़ रुपये था। मुनाफे के साथ-साथ कंपनी की कमाई भी बढ़ी है।

रेग्युलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू (राजस्व) बढ़कर 1,253.70 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 1,060.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालांकि, कामकाज विस्तार के चलते कंपनी का कुल खर्च भी पिछले साल के 749.81 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 895.35 करोड़ रुपये हो गया है।

इन शानदार नतीजों के बाद ITC होटल्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Also Read: क्या भारतीय बाजार से और पैसा निकालेंगे विदेशी निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी

केरल के मशहूर ‘जुरी रिसॉर्ट’ को खरीदेगी कंपनी

शानदार नतीजों की घोषणा के साथ ही ITC होटल्स ने टूरिज्म सेक्टर में एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने जुरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Zuri Hotels and Resorts) में पूरे 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। यह पूरा सौदा 205 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर कैश-फ्री और डेट-फ्री आधार पर होने जा रहा है। इस डील के तहत कंपनी के सारे शेयर खरीदने के लिए 175 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे, जबकि बाकी की रकम कर्ज चुकाने और दूसरे एडजस्टमेंट में इस्तेमाल होगी। 

बता दें कि जुरी होटल्स के पास केरल के कुमारकोम में 18 एकड़ में फैला एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी रिसॉर्ट व स्पा है। इस प्रॉपर्टी में 72 लग्जरी कमरे, दो रेस्टोरेंट, एक बार और एक आयुर्वेदिक स्पा मौजूद है।

कंपनी का कहना है कि इस डील के जरिए वे देश के एक बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन में अपने लग्जरी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे। इस रिसॉर्ट को रेनोवेट (नया) करने के बाद ITC अपने ब्रांड नाम के तहत री-ब्रांड करेगी। 

विस्तार की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रिकॉर्ड तोड़ते हुए 33 नई होटल प्रॉपर्टीज (करीब 3,300 से ज्यादा कमरे) अपने साथ जोड़ी हैं। कंपनी अपने ‘एसेट-राइट’ मॉडल पर चलते हुए साल 2031 तक कुल 250 चालू होटल्स (22,000 से अधिक कमरे) का नेटवर्क तैयार करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इन सभी पॉजिटिव खबरों के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 1.40 रुपये (0.90%) की बढ़त के साथ 156.75 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement