facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा मामूली बढ़कर ₹5186 करोड़, रेवेन्यू में हल्की गिरावट

Advertisement

ITC Q2 Results: फाईलिंग के अनुसार, आईटीसी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मामूली घटकर 21,255.86 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- October 30, 2025 | 5:46 PM IST
ITC Q4FY26 Results

ITC Q2 Results: रोजाना इस्तेमाल के सामान बेचने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC ltd) ने सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 5,186.55 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 5,186.55 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आईटीसी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद रेगुलटरी फाईलिंग में कहा कि तिमाही के नतीजों की तुलना करना उचित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की दो मालिकाना हक वाली सहायक कंपनियों स्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (SNBPL) और विम्को लिमिटेड के विलय को कंपनी के निदेशक मंडल ने 1 अगस्त 2025 को मंजूरी दी थी।

Also Read: Adani Power Q2 Result: मुनाफा 12% घटकर 2,906 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में मामूली इजाफा

फाईलिंग के अनुसार, आईटीसी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मामूली घटकर 21,255.86 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 21,536.38 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के खर्च में भी कमी आई है। यह सितंबर तिमाही में घटकर 15,016.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 15,415.21 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा आईटीसी के निदेशक मंडल ने अपनी सामान्य शेयरों को कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज (CSE) से स्वैच्छिक रूप से डीलिस्ट करने को मंजूरी दी है। कंपनी ने अमिताभ कांत की नियुक्ति को भी मंजूरी के लिए सिफारिश की है। उन्हें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के निदेशक और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इस बीच, आईटीस लिमिटेड के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 2.90 रुपये या 0.69 फीसदी गिरकर 418.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement