facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Q4 Results: FMCG कंपनी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर ₹19,807.8 करोड़ पर पहुंचा, ₹7.85 के फाइनल डिविडेंड का भी किया ऐलान

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से आय लगभग स्थिर रही, जो ₹20,376.3 करोड़ रही, जबकि Q4FY24 में यह ₹20,349.9 करोड़ थी।

Last Updated- May 22, 2025 | 5:55 PM IST
ITC Share Price

ITC Q4 Results: उपभोक्ता उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली देश की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक आईटीसी (ITC) ने गुरुवार यानी 22 मई को अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में कंपनी का मुनाफा (कंसोलिडेड नेट प्रॉफिट) चार गुना बढ़कर 19,807.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 20,376.3 करोड़ रुपये पर लगभग सपाट रहा। इसके साथ ही कंपनी ने 7.85 रुपये के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया।

ITC का नेट प्रॉफिट 4 गुना बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, डायवर्सिफाइड कांग्लोमरेट आईटीसी लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त तिमाही में मुनाफा चार गुना बढ़कर ₹19,807.8 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹5,013.18 करोड़ था।

Also read: Bajaj Auto का बड़ा दांव: ₹7,765 करोड़ में ऑस्ट्रियन बाइक कंपनी KTM खरीदने की तैयारी

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से आय लगभग स्थिर रही, जो ₹20,376.3 करोड़ रही, जबकि Q4FY24 में यह ₹20,349.9 करोड़ थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 68.9% की वृद्धि के साथ ₹35,052 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹20,751 करोड़ था। FY25 में कंपनी की ऑपरेशन से कुल आय 10.4% बढ़कर ₹81,612.78 करोड़ रही।

ITC ने ₹7.85 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1 फैस वैल्यू के प्रत्येक सामान्य शेयर पर ₹7.85 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। गुरुवार को BSE पर ITC के शेयर 1.58% की गिरावट के साथ ₹426.10 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement