facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ITC Q4FY26 Results: मुनाफा 74% घटकर ₹5,113 करोड़ पर आया, ₹8 के डिविडेंड का ऐलान 

Advertisement

कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर आई तेज गिरावट की मुख्य वजह यह रही कि Q4FY25 में होटल कारोबार के डीमर्जर के बाद आईटीसी को 15,179 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ दर्ज हुआ था

Last Updated- May 21, 2026 | 5:03 PM IST
ITC Q4FY26 Results

ITC Q4FY26 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी का मुनाफा 74 फीसदी घटकर 5,113 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ITC का मुनाफा 19,807.88 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर आई तेज गिरावट की मुख्य वजह यह रही कि Q4FY25 में होटल कारोबार के डीमर्जर के बाद आईटीसी को 15,179 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ (वन-टाइम गेन) दर्ज हुआ था। मुनाफे में इस भारी गिरावट के बावजूद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 8 रुपये के डिविडेंड का तोहफा दिया।

ITC का रेवेन्यू 17% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में ITC का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर 23,821.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी घटकर 21,018.15 करोड़ रुपये रह गया, जबकि FY25 में यह 35,052.48 करोड़ रुपये था। वहीं, FY26 में रेवेन्यू बढ़कर 89,913.33 करोड़ रुपये हो गई, जो FY25 के 81,612.78 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.2 फीसदी ज्यादा है।

Also Read: अब एक OTP नहीं, दो की होगी जरूरत, बुजुर्गों के पैसे रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित; जानें डीटेल 

₹8 के डिविडेंड का ऐलान

ITC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 8 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 27 मई तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 से बुधवार, 29 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा।

27 फरवरी 2026 को दिए गए 6.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल डिविडेंड 14.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है, जबकि FY25 में यह 14.35 रुपये प्रति शेयर था।

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement