facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC का मार्च तिमाही का नेट प्रॉफिट 22.66 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 4:46 PM IST
Six steps to improve your credit or CIBIL score, check steps below

विविधि क्षेत्रों में काम करने वाली आईटीसी लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 22.66 प्रतिशत बढ़कर 5,225.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

आईटीसी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 4,259.68 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

आईटीसी की मार्च, 2023 तिमाही में शुद्ध परिचालन आय 19,058.29 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 17,754.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल व्यय मार्च, 2022 के 12,632.29 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च, 2023 में 12,907.84 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी लिमिटेड ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 19,427.68 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 15,485.65 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 76,518.21 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष में 65,204.96 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement