facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जगुआर-लैंड रोवर भारत में अगले 3-4 साल में कारोबार दोगुना करेगा

Advertisement

जेएलआर इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 6,183 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Last Updated- May 20, 2025 | 11:25 PM IST
Jaguar Land Rover
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा समूह की लक्जरी वाहन कंपनी जेएलआर का लक्ष्य अगले तीन से चार वर्ष में भारत में अपना कारोबार दोगुना करने का है। जगुआर-लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि यह लक्ष्य उत्पादों के विस्तार और बिक्री नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से हासिल किया जाएगा।

जेएलआर इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 6,183 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कंपनी का मानना है कि भारत में लक्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और जेएलआर इस मांग को पूरा करने की कोशिश कर रही है।

अंबा ने कहा कि अगले तीन-चार वर्षों में बिक्री की मात्रा और राजस्व दोनों के संदर्भ में कारोबार दोगुना होने की उम्मीद है। कंपनी 2030 तक भारत में अपने बिक्री नेटवर्क को दोगुना करके लगभग 50 आउटलेट तक पहुंचाने की योजना बना रही है। इस दौरान राजकोट, गोवा और नागपुर जैसे नए शहरों में डीलरशिप खोली जाएंगी। जेएलआर भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) और परंपरागत इंजन वाले दोनों तरह के मॉडल उतारने की तैयारी में है। 

 

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement