facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jakson Green ने थर्मल प्लांट की CO2 से किया Methanol का उत्पादन, क्लीन फ्यूल की उम्मीदें बढ़ीं

Advertisement

जैक्सन ग्रीन ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह दुनिया में पहली बार है कि किसी बिजली संयंत्र से उत्सर्जित सीओ2 फ्लू गैस से संश्लेषण प्रक्रिया के जरिये मेथनॉल बनाया गया है।

Last Updated- November 14, 2024 | 5:22 PM IST
Jakson Green

नयी ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही जैक्सन ग्रीन ने पायलट परियोजना के तहत तापीय बिजलीघर से उत्सर्जित कार्बन डाईऑक्साइड (सीओ2) से मेथनॉल उत्पादन में सफलता हासिल की है। कंपनी को यह परियोजना सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी से मिली है। जैक्सन ग्रीन ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह दुनिया में पहली बार है कि किसी बिजली संयंत्र से उत्सर्जित सीओ2 फ्लू गैस से संश्लेषण प्रक्रिया के जरिये मेथनॉल बनाया गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘जैक्सन ग्रीन ने एनटीपीसी के मध्य प्रदेश स्थित विंध्याचल तापीय बिजलीघर में एकत्रित कार्बन डाइऑक्साइड से मेथनॉल बनाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।’’ जैक्सन समूह की कंपनी ने कहा कि यह सफलता स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन की उपलब्धता में मदद कर सकती है।

प्रक्रिया के तहज फ्लू गैस उत्सर्जन से सीओ2 एकत्रित किया जाता है और उससे मेथनॉल बनाया जाता है। मेथनॉल एक स्वच्छ ईंधन है जिसका उपयोग बिजली उत्पादन और परिवहन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है। जैक्सन ग्रीन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक बिकेश ओगरा ने कहा, ‘‘हमने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हकीकत का रूप देने के लिए एनटीपीसी के साथ साझेदारी की है। यह परियोजना उत्सर्जन के जरिये प्राप्त कार्बन से मेथनॉल के उत्पादन का पहला उदाहरण है…।’’

कंपनी के रणनीति मामलों के प्रमुख ईकेएस श्रीकुमार ने कहा कि कंपनी ने मध्य प्रदेश में स्थित परियोजना के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) इकाई की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी से परियोजना मिलने की तारीख से 12 महीने के भीतर पायलट परियोजना चालू की गई है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement